Vehicle Inspection Campaign in Kolebira 65 Vehicles Checked 8 Fined आठ वाहनों पर लगाया गया 40,150 रुपए का जुर्माना, Simdega Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsSimdega NewsVehicle Inspection Campaign in Kolebira 65 Vehicles Checked 8 Fined

आठ वाहनों पर लगाया गया 40,150 रुपए का जुर्माना

कोलेबिरा में डीटीओ संजय कुमार बाखला की अगुवाई में वाहन जांच अभियान चलाया गया, जिसमें 65 वाहनों की जांच की गई। सड़क सुरक्षा नियमों का उल्लंघन करने पर 8 वाहनों से 40,150 रुपए का चालान काटा गया। बोलबा...

Newswrap हिन्दुस्तान, सिमडेगाSun, 21 Sep 2025 11:24 PM
share Share
Follow Us on
आठ वाहनों पर लगाया गया 40,150 रुपए का जुर्माना

कोलेबिरा, बोलबा, प्रतिनिधि। डीसी कंचन सिंह एवं एसपी एम अर्शी के निर्देश पर डीटीओ संजय कुमार बाखला के नेतृत्व में कोलेबिरा चौक में वाहन जांच अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान कुल 65 वाहनों की जांच की गई। जांच के क्रम में सड़क सुरक्षा संबंधी नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर 8 वाहनों से 40,150 रुपए का ऑनलाईन चालान काटा गया। उधर बोलबा थाना परिसर में थाना प्रभारी देवीदास मुर्मू की अगुवाई में वाहन जांच अभियान चलाया गया। मौके पर दो पहिया और चार पहिया वाहनों के कागजात, डिक्की एवं हेलमेट वगैरह की जांच की गई। मौके पर हेलमेट नहीं पहनने वाले एक व्यक्ति का चलान काटा गया है।

थाना प्रभारी ने टेंपो चालकों को ओवर लोडिंग सवारी नहीं बैठाने का निर्देश दिया। मौके पर एएसआई सुरेंद्र शर्मा, जीतवाहन नायक आदि उपस्थित थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।