डीटीओ के नेतृत्व में चला वाहन चेकिंग अभियान
सिमडेगा में डीसी और एसपी के निर्देश पर शुक्रवार को वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। DTO संजय कुमार बाखला के नेतृत्व में 31 वाहनों की जांच की गई, जिसमें बिना हेलमेट चलाने वाले चालकों पर जुर्माना लगाया गया। कुल 72650 रुपए का जुर्माना वसूला गया। बस संचालकों को वैध परमिट के बिना संचालन न करने की चेतावनी दी गई।

सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। डीसी कंचन सिंह और एसपी एम अर्शी के निर्देश पर जिला परिवहन विभाग के द्वारा शुक्रवार को डीटीओ संजय कुमार बाखला के नेतृत्व में वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। वाहन चेकिंग अभियान प्रखंड कार्यालय के समीप चलाया गया। इस अभियान के दौरान छोटे बड़े दो पहिया, चार पहिया, तीन पहिया एवं व्यावसायिक वाहनों की जांच की गई। जांच के क्रम में वैसे वाहन चालक जो बिना हेलमेट के दो पहिया वाहन का चालन कर रहे थे,उनपर जुर्माना किया गया। साथ ही जिन वाहनों के कागजात अधूरे पाए गए उन वाहनों पर भी जुर्माना किया गया। जानकारी देते हुए डीटीओ ने बताया कि वाहन चेकिंग अभियान के दौरान कुल 31 वाहनों की जांच की गई।
जिनसे 72650 रुपए का जुर्माना वसूला गया। उन्होंने वाहन चालकों से अपने-अपने वाहनों के कागजात को जल्द दुरुस्त करने की हिदायत दी। बगैर परमिट चल रहे बसों पर होगी कड़ी कार्रवाई: डीटीओ डीटीओ संजय कुमार बखला ने बस संचालकों को हिदायत देते हुए कहा कि वैसे बस संचालक जिनके पास वैद्य रोड परमिट नहीं है एवं बगैर परमिट के बसों का संचालन कर रहे हैं। वैसे बसों के संचालकों पर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने सभी बस संचालकों को अपने-अपने बसों के कागजातों को दुरुस्त करने का निर्देश दिया है अन्यथा जांच के दौरान पकड़े जाने पर मोटरयान अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत कार्रवाई करने की बात कही। इधर जांच के क्रम में एक यात्री बस का परमिट नहीं पाए जाने पर जुर्माना वसूला गया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


