Hindi NewsJharkhand NewsSimdega NewsUnder 16 Cricket League Tournament Kicks Off in Simdega with 12 Clubs Participating
स्क्वाड क्लब ने जीता उदघाटन मैच

स्क्वाड क्लब ने जीता उदघाटन मैच

संक्षेप:

सिमडेगा में अंडर 16 क्रिकेट लीग टूर्नामेंट का उद्घाटन सोमवार को हुआ। 12 क्रिकेट क्लबों ने भाग लिया। पहले मैच में स्क्वाड क्लब ने 147 रन बनाकर वीआईपी क्लब को 146 रन पर आउट किया। दूसरे मैच में बिरसा क्रिकेट क्लब ने लचड़ागढ़ क्लब को 1 विकेट से हराया। प्रतियोगिता में अच्छे प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का जिला टीम में चयन होगा।

Nov 17, 2025 11:21 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सिमडेगा
share Share
Follow Us on

सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वधान में सोमवार को अंडर 16 आयु वर्ग का लीग टूर्नामेंट का उदघाटन हुआ। अल्बर्ट एक्का स्टेडियम में आयोजित प्रतियोगिता में जिले के 12 क्रिकेट क्लबों ने हिस्सा लिया है। उदघाटन मैच वीआईपी क्लब ठेठईटांगर बनाम स्क्वाड क्लब सिमडेगा के बीच खेला गया। जिसमें पहले बल्लेबाजी करते हुए स्क्वाड क्रिकेट क्लब ने 25 ओवर में 05 विकेट खो कर 147 रन बनाया। जवाबी पारी खेलते हुए वीआईपी क्रिकेट क्लब की टीम निर्धारित 25 ओवर में 04 विकेट खो कर 146 रन में ही सिमट गई। वहीं दुसरे मैच में बिरसा क्रिकेट क्लब और लचड़ागढ़ क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

जिसमें पहले बल्लेबाजी करते हुए लचड़ागढ़ क्रिकेट क्लब 18.1 ओवर में महज 63 रन बना कर सिमट गई। जवाबी पारी खेलते हुए बिरसा क्रिकेट क्लब ने 18.1 ओवर में 09 विकेट खो कर 01 विकेट से जीत हासिल की। इससे पूर्व मैच का उदघाटन जेएससीए बोर्ड सदस्य श्रीराम पुरी, विधायक प्रतिनिधि समी आलम, एसोसिएशन के अध्यक्ष विजय पूरी, मुन्ना शर्मा, जयमंगल बैठा, शशि मिश्र, तौकीर उस्मानी, दिलीप तिर्की, मो तस्सु, रिंकू अग्रवाल, आशीष शास्त्री आदि ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। सिमडेगा क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव तौकीर उस्मानी ने बताया कि इस टूर्नामेंट में में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी को जिला क्रिकेट टीम में चयन किया जाएगा।