ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड सिमडेगाभारतीय फुटबॉल कैम्‍प में शामिल हुई जिले की दो बेटी

भारतीय फुटबॉल कैम्‍प में शामिल हुई जिले की दो बेटी

वैसे तो सिमडेगा की धरती देश के लिए हॉकी का नर्सरी रहा है। यहां के एक दर्जन से भी अधिक खिलाड़यों ने देश को गोल्‍ड दिलाया है। फिलहाल जिले की चार बेटी...

भारतीय फुटबॉल कैम्‍प में शामिल हुई जिले की दो बेटी
हिन्दुस्तान टीम,सिमडेगाFri, 22 Jan 2021 06:44 PM
ऐप पर पढ़ें

सिमडेगा हिन्‍दुस्‍तान प्रतिनिधि

वैसे तो सिमडेगा की धरती देश के लिए हॉकी का नर्सरी रहा है। यहां के एक दर्जन से भी अधिक खिलाड़यों ने देश को गोल्‍ड दिलाया है। फिलहाल जिले की चार बेटी भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम में खेलते हुए भारतीय टीम को हैट्रिक जित दिला रही है। वहीं गुरुवार को जिले की दो बेटियां प्रतिक्षा लकड़ा और पूर्णिमा कुमारी का चुयन भारतीय महिला फुटबॉल कैम्‍प के लिए हुआ है। प्रतिक्षा खुंटीटोली की और पूर्णिमा ठेठईटांगर प्रखंड के जामबहार गांव की निवासी है। प्रतिक्षा और पूर्णिमा के भारतीय महिला फुटबॉल कैम्‍प में होने पर लोगों में हर्ष देखा जा रहा है। जिले के खेल प्रेमियों ने हर्ष व्‍यक्‍त करते हुए दोनों खिला‍डि़यों को बधाई दी है। मनोज कोनबेगी ने बताया कि अंडर 17 का कैम्‍प चार फरवरी से और अंडर 20 कैम्‍प 07 फरवरी से जमेशदपुर झारखण्ड में आयोजित की जाएगी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें