प्रतिबंधित मांस के साथ दो गिरफ्तार
मुफस्सिल थाना क्षेत्र स्थित तामडा गांव में प्रतिबंधित मवेशी का मांस बेचने पहुंचे एक महिला सहित दो लोगो को गिरफतार किया गया है। थाना प्रभारी राजकपूर सेठ ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि सिमडेगा से...

Newswrapहिन्दुस्तान टीम,सिमडेगाWed, 01 Apr 2020 01:04 AM
ऐप पर पढ़ें
मुफस्सिल थाना क्षेत्र स्थित तामडा गांव में प्रतिबंधित मवेशी का मांस बेचने पहुंचे एक महिला सहित दो लोगो को गिरफतार किया गया है। थाना प्रभारी राजकपूर सेठ ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि सिमडेगा से आकर कुछ लोगो के द्वारा गांव में प्रतिबंधित मवेशी का मांस बेचा जाता है। सूचना के आलोक में छापामारी अभियान चलाया गया। जिसमें एक महिला सहित दो लोगो को गिरफतार कर मांस जब्त किया गया। थाना प्रभारी ने बताया कि गिरफतार लोगो में भठठीटोली निवासी मो एकबाल और खैरनटोलीनिवासी महिला जैतुन खातुन शामिल है। उन्होने बताया कि दोनो गिरफ्तार आरोपियो को जेल भेजा जा रहा है।
