Simdega News: चापाबारी में ट्रिपल खस्सी हॉकी प्रतियोगिता शुरू
Simdega News: चापाबारी गाँव में वार्षिक ट्रिपल खस्सी हॉकी प्रतियोगिता की शुरुआत हुई। उद्घाटन मैच कुसुमटोली और डोड़ापानी के बीच खेला गया, जिसमें डोड़ापानी ने 3-1 से जीत दर्ज की। कुल 40 टीमों ने मुकाबला किया। मुख्य अतिथि अनमोल लकड़ा ने ग्रामीण प्रतिभाओं की सराहना की।

Simdega News: चापाबारी में ट्रिपल खस्सी हॉकी प्रतियोगिता शुरू कुरडेग, प्रतिनिधि।प्रखंड के चापाबारी गांव में वार्षिक ट्रिपल खस्सी हॉकी प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता को लेकर सुबह से ही मैदान में खेलप्रेमियों और ग्रामीणों की भीड़ जुटी रही। उद्घाटन मुकाबला कुसुमटोली और डोड़ापानी के बीच खेला गया। जिसमें डोड़ापानी की टीम ने 3-1 से जीत दर्ज कर अगले दौर में प्रवेश किया। पहले दिन कुल चार मुकाबले खेले गए। प्रतियोगिता में आसपास के विभिन्न गांवों की करीब 40 टीमों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिल रहा है। खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन पर मैदान के चारों ओर मौजूद दर्शकों ने तालियां बजाकर उत्साह बढ़ाया।
मुख्य अतिथि पंचायत समिति सदस्य अनमोल लकड़ा ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में खेल प्रतिभाओं की कमी नहीं है। रेलवे कर्मचारी संजम कुजूर ने कहा कि सिमडेगा हॉकी के लिए देशभर में पहचान रखता है। प्रतियोगिता को सफल बनाने में अरुण मिंज, अनूप मिंज, किशोर भोय, निलामबर मांझी, हानोक तिर्की, मुनेश्वर बेसरा, भुनेश्वर बेसरा समेत समिति के सदस्यों का योगदान रहा।फोटोपी11- सिमडेगा में रविवार को दोनों टीम के खिलाड़ियों के साथ पंचायत समिति सदस्य अनमोल लकड़ा-


