Tribute to Maheshwar Ram Besra on Death Anniversary in Sikriadand Village स्व. महेश्वर राम बेसरा की पुण्यतिथि पर श्रद्धा सुमन अर्पित, Simdega Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsSimdega NewsTribute to Maheshwar Ram Besra on Death Anniversary in Sikriadand Village

स्व. महेश्वर राम बेसरा की पुण्यतिथि पर श्रद्धा सुमन अर्पित

सिकरियाडांड गांव में दक्षिण छोटानागपुर गोंड़ महासभा के पूर्व अध्यक्ष स्व. महेश्वर राम बेसरा की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। भाजपा नेता श्रद्धानंद बेसरा ने उनकी समाजसेवी और शिक्षाविद की...

Newswrap हिन्दुस्तान, सिमडेगाMon, 30 Dec 2024 10:21 PM
share Share
Follow Us on
स्व. महेश्वर राम बेसरा की पुण्यतिथि पर श्रद्धा सुमन अर्पित

पाकरटांड़, प्रतिनिधि। प्रखंड के सिकरियाडांड गांव के बागडांड में दक्षिण छोटानागपुर गोंड़ महासभा के पुर्व अध्यक्ष स्व. महेश्वर राम बेसरा की पुण्यतिथि पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया। मौके पर भाजपा नेता श्रद्धानंद बेसरा मुख्य रुप से उपस्थित थे। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि स्व महेश्वर राम बेसरा एक व्यवहार कुशल समाजसेवी के साथ साथ शिक्षाविद थे। उन्होंने कहा कि वे समाज को दिशा देने का काम किया। उनके द्वारा बताए हुए मार्ग पर चलने से ही उनकी सच्ची श्रद्धांजलि होगी। मौके पर समिति के अध्यक्ष मोहन प्रधान, बजरू मांझी, बलदेव प्रधान सहित काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे। मौके पर समिति के द्वारा बच्चों एवं बच्चियों के लिए खेल कुद कार्यक्रम भी आयोजन किया गया। जहां बच्चों को उपहार देकर प्रोत्साहित किया गया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।