ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड सिमडेगाजनजाति एवं लोक नृत्य महोत्सव आज, जुटेंगे दर्जनों कलाकार

जनजाति एवं लोक नृत्य महोत्सव आज, जुटेंगे दर्जनों कलाकार

सांस्कृतिक कार्य निदेशालय झारखंड रांची के सौजन्य से सांस्कृतिक संस्था आदि कला मंच बोंगराम के द्वारा बोकवा ग्राम में 28 फरवरी को को एक दिवसीय जनजाति एवं लोक नृत्य महोत्सव झुंमझार महोत्सव का आयोजन किया...

जनजाति एवं लोक नृत्य महोत्सव आज, जुटेंगे दर्जनों कलाकार
हिन्दुस्तान टीम,सिमडेगाFri, 28 Feb 2020 12:29 AM
ऐप पर पढ़ें

सांस्कृतिक कार्य निदेशालय झारखंड रांची के सौजन्य से सांस्कृतिक संस्था आदि कला मंच बोंगराम के द्वारा बोकवा ग्राम में 28 फरवरी को को एक दिवसीय जनजाति एवं लोक नृत्य महोत्सव झुंमझार महोत्सव का आयोजन किया गया है। इसके तहत झारखंड के विभिन्न भाषा एवं संस्कृति के कला दल एवं कलाकार कला संस्कृति गीत संगीत, नृत्य का प्रस्तुति करेंगे। इस महोत्सव में नटराज कला केंद्र चोगा सरायकेला, न्यू झारखंड कला संगीत सृजन केंद्र बुढ़मू रांची, संस्कृति विकास मंच सिमडेगा आदि कला मंच बोंगराम के साथ-साथ नागपुरी लोक कलाकार जगदीश बड़ाईक, सहदेव बड़ाईक, पंचम राम, सुहाना देवी, सरिता कुमारी, मंजू देवी ,पूजा कुमारी, मीना कुमारी आदि कलाकार अपनी प्रस्तुति करेंगे। उक्त जानकारी आदि कला मंच के सचिव बनफूल नायक ने दी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें