निषिद्ध मादक पदार्थ को रोकने एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
सिमडेगा में निषिद्ध मादक पदार्थों को रोकने के लिए जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय में यह कार्यक्रम आयोजित हुआ, जहां शिक्षकों को जागरूकता पर प्रशिक्षण दिया गया। डीएसई दीपक राम ने नशीली पदार्थों के सेवन को रोकने पर जोर दिया।

सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय के सभागार में गुरुवार को झारखंड शिक्षा परियोजना सिमडेगा के तत्वाधान में निषिद्ध मादक पदार्थ को रोकने एवं जागरूकता कार्यक्रम के सफल संचालन हेतु जिला स्तरीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया गया।
प्रशिक्षण का शुभारंभ
डीएसई दीपक राम ने कहा कि इस अभियान में प्रहरी क्लब के शिक्षक को विशेष रूप से भाग लेना है। उन्होंने कहा कि निषिद्ध मादक पदार्थ के सेवन का प्रचलन सिमडेगा में भी बड़ा है जिसको हम सभी को मिलकर रोकना है। उन्होंने कहा कि बच्चों का भविष्य शिक्षकों के हाथों में है। जागरुक हो। उनके द्वारा उपस्थित सभी शिक्षकों को शपथ दिलाई गई।
जागरूकता पर जोर
जिला कार्यक्रम पदाधिकारी गायत्री साहू ने कहा किशोरावस्था में बच्चों को सही और गलत का ज्ञान नहीं हो पता है जिसके कारण कुसंगति में पड़कर नशीली पदार्थ का सेवन करने लगते हैं। बीईईओ अरुण पांडे ने कहा की कुछ नशा सकारात्मक होता है और कुछ नशा नकारात्मक होता है। सकारात्मक नशा से तात्पर्य है बच्चों को अच्छी शिक्षा देने का जुनून, विद्यालय को आगे बढ़ने का जुनून समाज के प्रति समर्पण का जुनून आदि और यह सभी जिम्मेवारी एक शिक्षक के कंधे पर होता है इसलिए इस बात को ध्यान रखा जाए।
शिक्षकों का प्रशिक्षण
मास्टर ट्रेनर सत्यजीत कुमार एवं जितेंद्र सिंह के द्वारा पीपीटी के माध्यम से सभी शिक्षक शिक्षिकाओं को प्रशिक्षण देने का कार्य किया गया।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


