खेतों की मिट्टी जांच कराकर उसी के अनुसार करें खेती: डीएओ

हिन्दुस्तान, सिमडेगा
Follow us on Google News
share

सिमडेगा में जिला कृषि कार्यालय में इफको के तत्वावधान में कृषि और संलग्न अधिकारियों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। डीएओ माधुरी टोप्पो ने टिकाऊ खेती के लिए मिट्टी के महत्व पर जोर दिया और किसानों को जैविक खादों के प्रयोग के लिए प्रेरित किया।

खेतों की मिट्टी जांच कराकर उसी के अनुसार करें खेती: डीएओ

सिमडेगा, प्रतिनिधि। जिला कृषि कार्यालय में कृषि व संलग्न अधिकारियों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन इफको के तत्वावधान में किया गयाI मौके पर डीएओ माधुरी टोप्पो, जिला सहकारिता पदाधिकारी आत्म अभय टोप्पो, इफको के राज्य विपणन प्रबंधक डॉ शशि भूषण समदर्शी, चन्दन कुमार आदि मुख्य रुप से उपस्थित थे। मौके पर डीएओ ने मिट्टी को जीवनदायिनी बताते हुए कहा कि टिकाऊ एवं उन्नत खेती के लिए मिट्टी के विभिन्न अवयवों जैसे उपलब्ध कार्बन, सूक्ष्म लाभकारी जीव, पी एच मान उपलब्ध फास्फोरस, उपलब्ध पोटाश की जानकारी सभी को होना चाहिए। इसके लिए सभी अपने खेतों की मिट्टी जांच कराएं और उसी के अनुसार खेती करें।

उन्होंने कहा कि वर्तमान परिदृश्य में किसानों को प्राकृतिक संसाधनों से प्राप्त जैविक खादों के प्रयोग के लिए प्रोत्साहित करेंI जिला सहकारिता पदाधिकारी ने नैनो तकनीक से निर्मित से इफको नैनो उर्वरकों की सभी वैज्ञानिक पहलुओं को समझकर किसानों के बीच ले जाने के लिए सभी को प्रेरित किया। मौके पर प्रगति शील, राजेंद्र काशी, डोमन नाग, प्रीतीश बा आदि उपस्थित थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।