विद्यालय प्रबंधन समिति का दो दिनी प्रशिक्षण शुरु
डीएसई दीपक राम की अध्यक्षता में दो दिनी विदयालय प्रबंधन समिति का प्रशिक्षण मंगलवार से शुरु हुआ। प्रशिक्षण में एसएमसी सदस्यों के क्षमता विकास करने में

सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। डीएसई दीपक राम की अध्यक्षता में दो दिनी विद्यालय प्रबंधन समिति का प्रशिक्षण मंगलवार से शुरु हुआ। प्रशिक्षण में एसएमसी सदस्यों के क्षमता विकास करने में सहयोग करने की बात कही गई। इसके बाद सीनी ट्रस्ट के इमरान खान और सीआरपी अशोक कुमार ने विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने आदर्श विद्यालय के लिए आदर्श प्रार्थना,आदर्श वर्ग कक्ष, आदर्श शिक्षक, चेतना सत्र की जानकारी बताए वही इमरान खान ने शिक्षा के अधिकार के तहत विद्यालय में 6 से 14 वर्ष तक मुफ्त और अनिवार्य शिक्षा की जानकारी उपलब्ध कराई गई। उन्होंने राष्ट्रीय शिक्षा नीति 29 जुलाई 2020 को विस्तार से जानकारी दी। वही वीडियो क्लिप के माध्यम से विद्यालय प्रबंधन समिति के कार्य और दायित्व की जानकारी उपलब्ध कराई गई।
-
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।