Hindi NewsJharkhand NewsSimdega NewsTrain Services Disrupted Due to Freight Train Accident at Kanarovam Railway Station
मालगाड़ी दुर्घटनाग्रस्त होने से कई ट्रेनों के मार्ग में किया गया परिवर्तन

मालगाड़ी दुर्घटनाग्रस्त होने से कई ट्रेनों के मार्ग में किया गया परिवर्तन

संक्षेप: कानारोवां रेलवे स्टेशन के पास मालगाड़ी के दुर्घटनाग्रस्त होने से हटिया-राउरकेला रेलखंड में कई ट्रेनों का परिचालन प्रभावित हुआ। सुरक्षा के मद्देनजर ट्रेनों के मार्ग में परिवर्तन किया गया और कुछ ट्रेनें रद्द कर दी गईं। प्रभावित ट्रेनों में विशाखपट्टणम-वाराणसी और बेंगलुरु-हटिया एक्सप्रेस शामिल हैं।

Wed, 29 Oct 2025 07:28 PMNewswrap हिन्दुस्तान, सिमडेगा
share Share
Follow Us on

बानो, प्रतिनिधि। कानारोवां रेलवे स्टेशन के उतरी केबिन के समीप मालगाड़ी के दुर्घटनाग्रस्त होने से हटिया-राउरकेला रेलखंड में कई ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहा। दुर्घटना के बाद सुरक्षा के मद्देनजर कई ट्रेनों के मार्ग में परिवर्तन किया गया। जिनमें ट्रेन संख्या 18523 विशाखपट्टणम-वाराणसी एक्सप्रेस बुधवार को राउरकेला, चक्रधरपुर, कान्ड्रा, चांडिल, गुण्डा बिहार, मुरी रूट से होकर गुजरी। इसी तरह ट्रेन संख्या 12836 सर एम विश्वेश्वरैया बेंगलुरु टर्मिनल-हटिया एक्सप्रेस राउरकेला, चक्रधरपुर, कान्ड्रा, चांडिल, पुरुलिया, कोटशिला, मूरी से होकर गुजरी। वहीं ट्रेन संख्या 15027 सम्बलपुर-गोरखपुर मौर्य एक्सप्रेस राउरकेला, सीनी, चाण्डिल, गुण्डा बिहार, मूरी होकर गुजरी। ट्रेन संख्या 18638 सर एम विश्वेश्वरैया बेंगलुरु टर्मिनल-हटिया एक्सप्रेस राउरकेला, चक्रधरपुर,कान्ड्रा, चांडिल, पुरुलिया, कोटशिला, मूरी से होकर, ट्रेन संख्या 06056 बरौनी -पोत्तनूर स्पेशल ट्रेन मूरी, गुण्डा बिहार, चाण्डिल, राउरकेला से होकर गुजरी।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

ट्रेन संख्या 13351 धनबाद-अल्लापुझा एक्सप्रेस मुरी, गुण्डा बिहार, चाण्डिल, राउरकेला से होकर गुजरी। वहीं, ट्रेन संख्या 58659 हटिया-राउरकेला पैसेंजर ट्रेन को रद्द किया गया।