अलग अलग सड़क दुर्घटना में तीन की मौत
सिमडेगा में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की जान चली गई। पहली घटना में मिलेक्शन केरकेट्टा की बाइक दुर्घटना में मौत हो गई। दूसरी घटना में रजत सोरेंग की तामड़ा रोड पर बाइक हादसे में मौत हुई। तीसरी घटना में वृद्ध गंदूर कच्छप को तेज बाइक ने टक्कर मारकर घायल किया, जिससे उनकी मौत हो गई।

सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। अलग अलग सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। पहली घटना केरसई थाना क्षेत्र के वनदुर्गा रोड में घटी। बताया गया कि केशलपुर निवासी मिलेक्शन केरकेट्टा अपने रिश्तेदार के घर केरसई गया था। वहां से बाइक से अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान वनदुर्गा के पास वह असंतुलित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं दूसरी घटना सदर थाना क्षेत्र के तामड़ा रोड में घटी। बताया गया कि पालकोट सनईडीह निवासी रजत सोरेंग किसी काम से फ़ारसाबेड़ा आया था। बाइक से घर लौटने के दौरान तामड़ा रोड में जनता उवि के पास इनकी बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई।
जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। वहीं तीसरी घटना कुरडेग थाना क्षेत्र के खरवाटोली के नजदीक सड़क दुर्घटना में एक वृद्ध ग्रामीण की मौत हो गई। मृतक की पहचान गंदूर कच्छप के रुप में की गई। जानकारी के अनुसार मृतक गंदूर कच्छप अपने बेटी दमाद का घर खरवाटोली कुरडेग मेहमान आया था। रविवार दोपहर में घर के बाहर रोड किनारे खड़ा था,तभी तेज गति बाईक ने टक्कर मार दी जिससे वृद्ध को गंभीर चोट लगी। परिजन तुरन्त सीएचसी लाये जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। -
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


