कंटेनर की चपेट में आए दोनों मृतक युवकों की हुई पहचान

Dec 08, 2025 12:30 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सिमडेगा
share

सिमडेगा में शनिवार को एक सड़क दुर्घटना में दो युवकों की मौत हो गई। फरसाबेड़ा के पास कंटेनर की चपेट में आने से कोलेबिरा क्षेत्र के असित बाड़ा और सुमित मिंज की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

कंटेनर की चपेट में आए दोनों मृतक युवकों की हुई पहचान

सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। सदर थाना क्षेत्र के फरसाबेड़ा के समीप शनिवार की देर शाम हुए सड़क दुर्घटना में दोनों मृतको की पहचान हो गई है। थाना प्रभारी रोहित कुमार रजक ने बताया कि कोलेबिरा थाना क्षेत्र के बोंगराम गांव निवासी असित बाड़ा और सुमित मिंज शनिवार की देर शाम अपनी बाईक से कोलेबिरा की ओर लौट रहे थे। इसी क्रम में फरसाबेड़ा के समीप कंटेनर की चपेट में आने के कारण दोनों युवकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई थी। रविवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया। वहीं पुलिस मामला दर्ज करते हुए जांच शुरु कर दी है।

-

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।