सड़क हादसे में अंचल कर्मी की मौत
शनिवार देर शाम ठेठईटांगर में हुई सड़क दुर्घटना में बोलबा अंचल कार्यालय के कर्मी सुकूत डुंगडुंग की इलाज के दौरान मृत्यु हो गई। परिवार ने उनकी मौत को संदिग्ध मानते हुए पुलिस में हत्या की आशंका जताई है। सुकूत बाईक से घर लौट रहे थे जब एक अज्ञात ऑटो ने उन्हें टक्कर मारी।

ठेठईटांगर, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के कसडेगा के समीप शनिवार देर शाम हुए सड़क हादसे में बोलबा अंचल कार्यालय के कर्मी सुकूत डुंगडुंग की इलाज के दौरान मौत हो गई। हालांकि परिजनों ने सुकूत की मौत को संदिग्ध बताते हुए थाना में हत्या की आशंका व्यक्त की है। साथ ही थाना में आवेदन देकर जांच की मांग की है। सुकूत डुंगडुंग शनिवार को ड्यूटी समाप्त करने के बाद बाइक से बोलबा से अपने आवास सिमडेगा लौट रहे थे। इसी दौरान कसडेगा के पास एक अज्ञात ऑटो ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक का फुटरेस्ट उनके सीने के पास बुरी तरह धंस गया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए।
दुर्घटना के बाद ऑटो चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही कांग्रेस कार्यकर्ता राजा आलम, शाहबाज अली, तहसीन नवाज सहित स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घायल को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


