प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर है कुरडेग का अंथोनी और लबडेरा डैम
कुरडेग में 2025 के स्वागत की तैयारी हो रही है। यहां के पर्यटन स्थलों जैसे लबडेरा डैम, एंथोनी डैम और गिरांग डैम में लोग नए साल का जश्न मनाने के लिए आ रहे हैं। प्राकृतिक सुंदरता के बीच युवा वर्ग में...

कुरडेग, प्रतिनिधि। वर्ष 2025 दस्तक देने वाला है। लोग सन् 2024 को अलविदा कहने और सन् 2025 के स्वागत की तैयारी करने लगे हैं। इधर जिले के पर्यटन स्थलों में हसीन वादियां प्रकृति प्रेमियों को आवाज देने लगी है। युवा वर्ग में नए वर्ष के स्वागत को लेकर उत्साह है। शहर से नजदीक होने और मनमोहक छटा के कारण अधिकतर लोगों का पसंदीदा पर्यटन स्थल लबडेरा डैम, एंथोनी डैम, छाताकाहू डैम गिरांग डैम, गरियाजोर डैम, सीकीघाघ, मारियोहील,छटकाईन सहित कई दृश्य, हरी-भरी पहाड़ियां मन में ताजगी का संचार करती हैं। एंथोनी डैम में अठखेलियां करतीं लहरें लोगों को आकर्षित करती रही हैं। जानकारी के अनुसार एंथोनी डैम प्रकृतिक संसाधनों से भरा पड़ा है। वह बरबस अपनी ओर लोगो को मोह लेता है। यहां नववर्ष में सीमावर्ता राज्य ओडिशा और छत्तीसगढ़ से भी सैलानियों के आने का सिलसिला लगा रहता है। इसके अलावे प्रखंड के कई प्राकृतिक स्थल लोगों को अपनी ओर आकर्षित करती है। जिसमें लबडेरा, अंथोनी, छाताकाहू, बनगांव, जिरांग, गरियाजोर, मारिया हील है। जानकारी के अनुसार नव वर्ष के बाद भी सीमावर्ती राज्यों से सैलानियों के आने जाने का सिलसिला लगा रहता है।
कुरडेग का लबडेरा पर्यटन स्थल
दूरी: कुरडेग से चार किमी
क्या देखें: दो पहाड़ी के बीच पहाड़ की छटा
कब जाएं: सुबह आठ बजे के बाद
कब लौटे: चार बजे तक लौटे
ऐसे पहुंचे लबडेरा
कुरडेग से लबडेरा की दूरी चार किमी है। सिमडेगा से बस से लबडेरा पहुंचा जा सक ता है। वहीं कुरडेग प्रखंड मुख्यालय से बस, ऑटो व मोटर साईकिल से भी पहुंचा जा सकता है। नए साल के मौके पर वहां काफी संख्या में लोग पिकनिक के लिए आते हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।