नगर भ्रमण, पूर्णाहुति एवं महाभंडारा का आयोजन
कोलेबिरा में लचरागढ़ ब्राह्मण टोली के शिव मंदिर में तीन दिवसीय अखंड हरिकीर्तन सह यज्ञ महोत्सव संपन्न हुआ। नगर भ्रमण, पूर्णाहुति और महाभंडारा का आयोजन किया गया। महिलाएं, युवतियां और बच्चे शामिल हुए। वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा की गई, जिसमें नंदकिशोर साहू और उनकी धर्मपत्नी बसंती देवी ने यजमान की भूमिका निभाई।

कोलेबिरा, प्रतिनिधि। प्रखंड के लचरागढ़ ब्राह्मण टोली स्थित शिव मंदिर प्रांगण में आयोजित तीन दिवसीय अखंड हरिकीर्तन सह यज्ञ धार्मिक महोत्सव रविवार को संपन्न हुआ। मौके पर नगर भ्रमण, पूर्णाहुति एवं महाभंडारा का आयोजन किया गया। नगर भ्रमण में काफी संख्या में महिलाएं, युवतियां और बच्चे शामिल हुए। इस दौरान पारंपरिक वाद्य यंत्रों और भजन कीर्तन से पूरा गांव आध्यात्मिक रंग में रंग गया। नगर भ्रमण के उपरांत पूर्णाहुति की गई। तत्पश्चात महा भंडारा का आयोजन किया गया। मौके पर पुरोहित पंडित जगरनाथ पंडा, भरतु दुबे, प्रमोद पंडा, प्रदीप पंडा, मदन पंडा, गोवर्धन दास, नथन पंडा, रंजित पंडा के द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा संपन्न कराया।
वहीं यजमान की भूमिका नंदकिशोर साहू सह धर्मपत्नी बसंती देवी ने निभाई। कार्यक्रम को सफल बनाने में शिव शक्ति महिला समूह और ग्रामीणों ने अहम भूमिका निभाई।-
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


