ट्रक लगाकर पाईप की चोरी कर रहे तीन लोग गिरफ्तार

हिन्दुस्तान, सिमडेगा
Follow us on Google News
share

मालसाड़ा गांव में जलापूर्ति योजना के तहत पाइप चोरी करने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। यह घटना बुधवार रात को हुई, जब सुपरवाइजर रवि सिंह ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ट्रक को जब्त किया और आरोपियों की पहचान छत्तीसगढ़ और राजगांगपुर के निवासियों के रूप में की गई।

ट्रक लगाकर पाईप की चोरी कर रहे तीन लोग गिरफ्तार

बोलबा, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र स्थित मालसाड़ा गांव में ग्रामीण जलापूर्ति योजना के तहत लगाए जाने वाले बड़े पाइपों की चोरी करते हुए तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी देवीदास मुर्मू ने बताया कि बुधवार देर रात करीब 3 बजे जलापूर्ति योजना के सुपरवाइजर रवि सिंह ने फोन कर सूचना दी थी कि चोरो के द्वारा ट्रक लगाकर पाईप की चोरी की जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पहुंची और चोरी के पाईप लदे ट्रक को जब्त करते हुए तीन चोरो को गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बिलासपुर छत्तीसगढ़ निवासी शिव शंकर गेडामो और राकेश मिश्रा और राजगांगपुर निवासी बिरजो मांझी के रुप में की गई है।

थाना प्रभारी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों से पुछताछ की जा रही है। इधर ट्रक लगाकर पाइ्रप चोरी की घटना क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।