ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड सिमडेगापद, सम्मान और अधिकार जताने के लिए नहीं होता पुरोहिताई: बिशप

पद, सम्मान और अधिकार जताने के लिए नहीं होता पुरोहिताई: बिशप

प्रखंड के जीतूटोली चर्च परिसर में मंगलवार को डीकन प्रदीप केरकेट्टा का पुरोहिताभिषेक किया गया। मौके पर सिमडेगा धर्मप्रांत के धर्माध्‍यक्ष बिशप विंसेंट बरवा मुख्‍य अनुष्‍ठाता के रुप में उपस्थित...

पद, सम्मान और अधिकार जताने के लिए नहीं होता पुरोहिताई: बिशप
हिन्दुस्तान टीम,सिमडेगाWed, 22 Jan 2020 12:05 AM
ऐप पर पढ़ें

प्रखंड के जीतूटोली चर्च परिसर में मंगलवार को डीकन प्रदीप केरकेट्टा का पुरोहिताभिषेक किया गया। मौके पर सिमडेगा धर्मप्रांत के धर्माध्‍यक्ष बिशप विंसेंट बरवा मुख्‍य अनुष्‍ठाता के रुप में उपस्थित थे। पुरोहिताभिषेक कार्यक्रम से पूर्व मिस्‍सा पूजा बिशप की अगुवाई में सम्‍पन्‍न हुआ। अपने संबोधन में बिशप बरवा ने कहा कि ईश्‍वर की कृपा व वरदान के बिना हमारे जीवन में कुछ नहीं है। उन्होंने ने कहा कि पुरोहित बनना ईश्वर का बुलावा है। पुरोहिताई पद, सम्मान और अधिकार जताने के लिए नहीं बल्कि संस्कारों का अनुष्ठान करना, निस्वार्थ सेवा देना तथा परोपकार करना है। जिसके लिए आवश्यकता है प्रार्थना, पवित्रता और समर्पण का जीवन। प्रवचन के बाद पुरोहिताई की विशेष धर्म विधि के तहत शुद्धता, आज्ञापालन एवं दरिद्रता का व्रत उन्हें दिया गया। पुरोहितों को ईश्‍वर दुनिया में शांति, न्‍याय और भाईचारा लाने के लिए लाया। विशप ने कहा कि आज के युग में पुरोहिताई जीवन जीना कठिन है। मिस्सा अनुष्ठान से पूर्व स्थानीय विद्यार्थियों द्वारा बिशप व अन्य पुरोहितों को प्रवेश नृत्य के साथ बेदी तक लाया गया। समारोह के दौरान बाइबल जुलूस निकाला गया तथा चढ़ावा नृत्य प्रस्तुत किया गया़। बिशप का सहयोग विजी फादर इग्‍नासियुस टेटे सहित दर्जनों पुरोहितों ने किया।चित्र परिचयपी1- पुरोहिताभिषेक संपन्‍न कराते बिशप बरवापी2- समारोह में स्‍वागत की प्रस्‍तुत करती युवतियां-

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें