ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड सिमडेगाभक्ति का मार्ग अपना जीवन सुखमय बनाएं : स्वामी

भक्ति का मार्ग अपना जीवन सुखमय बनाएं : स्वामी

महर्षि मेंहीं आश्रम शबरी कुटिया शांतिपुरी, मुरहू में तीन दिवसीय सत्संग काय्रक्रम का शुभारंभ सोमवार को किया गया। जिसमें पहले दिन भागलपुर कुप्पाघाट के...

भक्ति का मार्ग अपना जीवन सुखमय बनाएं : स्वामी
हिन्दुस्तान टीम,रांचीTue, 14 Jun 2022 01:00 AM
ऐप पर पढ़ें

मुरहू, प्रतिनिधि। महर्षि मेंहीं आश्रम शबरी कुटिया शांतिपुरी, मुरहू में तीन दिवसीय सत्संग काय्रक्रम का शुभारंभ सोमवार को किया गया। जिसमें पहले दिन भागलपुर कुप्पाघाट के स्वामी प्रमोद जी महाराज ने कहा कि बिना पुण्य की जमा हुई पूंजी से संत के दर्शन नहीं होते। रामायण काल में हनुमान जी के दर्शन पाकर विभीषण ने अपनी भक्ति को पुण्य माना। मनुष्य निज स्वार्थ, राक्षस दूसरे को कष्ट पहुंचाने तथ संतजन सदा लोक और परलोक दोनों सुधारने की चिन्ता करते हैं। स्वामी निर्मलानंद जी महाराज ने कहा हर मनुष्य तनधारी भक्ति का मार्ग अपना

कर अपना जीवन सुखमय बना सकते हैं। सत्संगियों के सानिध्य से भेदभाव समेत अन्य बुराइयों का अंत हो जाता है। स्वामी सत्यप्रकाश जी महाराज ने कहा कि नशा हमें बुराई की ओर धकेलता है। शराब अथवा किसी प्रकार का नशापान नहीं करना चाहिए। स्वामी परमांनद जी महाराज, स्वामी नरेन्द्र जी महाराज, स्वामी बालकृष्ण जी महाराज, स्वामी लक्ष्मण बाबा और लोदरो बाबा ने भी संत्संग के माध्यम से लोगों को जीवन का सार समझाया। आयोजन में जिलाध्यक्ष संजय कुमार, संरक्षक डॉ डीएन तिवारी, अध्यक्ष जूरन मुंडा, जगमोहन पूर्ति, सनिका मुंडा, डॉ. रमेश वर्मा, जगरनाथ मुंडा, सोना मुनी देवी, डॉ महेन्द्र प्रसाद आदि शामिल रहे।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें