वीआईपी क्रिकेट क्लब और एनजी क्रिकेट क्लब ने जीता मैच
सिमडेगा में चल रहे सुपर लीग टूर्नामेंट के तहत दो मैच खेले गए। पहले मैच में वीआईपी क्रिकेट क्लब ने पायवोट क्रिकेट क्लब को 25 रन से हराया। वहीं, दूसरे मैच में एनजी क्रिकेट क्लब ने यंग स्टार क्रिकेट क्लब को 49 रन से मात दी। दोनों मैचों में पहले बल्लेबाजी करते हुए जीत हासिल की गई।

सिमडेगा, प्रतिनिधि। जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में अलबर्ट एक्का स्टेडियम में चल रहे सुपर लीग टूर्नामेंट डिविजन बी में दसवें दिन दो मैच खेले गए। पहला मैच पायवोट क्रिकेट क्लब और वीआइपी क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया। जिसमें पहले बल्लेबाजी करते हुए वीआईपी क्रिकेट क्लब ने 26 ओवर में 10 विकेट खोकर 159 रन बनाए। जवाबी पारी खेलते हुए पायवोट क्रिकेट क्लब 22.3 ओवर में 134 रन ही बना सकी। वहीं दूसरा मैच एनजी क्रिकेट क्लब और यंग स्टार क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया। जिसमें पहले बल्लेबाजी करते हुए एनजी क्रिकेट क्लब ने 30 ओवर में 10 विकेट खोकर 136 रन बनाए।
जवाबी पारी खेलते हुए यंग स्टार क्रिकेट क्लब 21 ओवर में 87 रन बना पाई।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


