Hindi NewsJharkhand NewsSimdega NewsSuper League Cricket Tournament Barood CC and Khalsa CC Secure Victories
जिला क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा सुपर लीग टूर्नामेंट में हुए दो मैच

जिला क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा सुपर लीग टूर्नामेंट में हुए दो मैच

संक्षेप:

सिमडेगा में आयोजित सुपर लीग टूर्नामेंट में बारूद क्रिकेट क्लब ने फ्रेंड्स क्रिकेट क्लब को 101 रन से हराया। बारूद ने 206 रन बनाये जबकि फ्रेंड्स ने 105 रन बनाये। दूसरे मैच में खालसा क्रिकेट क्लब ने यूनाइट क्रिकेट क्लब को 54 रन से हराया। खालसा ने 122 रन बनाये और यूनाइट ने 68 रन बनाये।

Dec 08, 2025 09:55 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सिमडेगा
share Share
Follow Us on

सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। जिला क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित शहर के अलबर्ट एक्का स्टेडियम में सुपर लीग टूर्नामेंट में सोमवार को दो मैच खेले गए। पहला मैच फ्रेंड्स क्रिकेट क्लब बनाम बारूद क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया। जिसमें पहले बल्लेबाजी करते हुए बारूद क्रिकेट क्लब ने 27.3 ओवर में 10 विकेट खोकर 206 रन बनाए। जवाबी पारी खेलते हुए फ्रेंड्स क्रिकेट क्लब 22.3 ओवर में 105 रन बनाकर ढेर हो गई। इस तरह बारूद क्रिकेट क्लब 101 रन से विजयी हुई। मैन ऑफ द मैच हर्ष कुमार बनें। दूसरा मैच खालसा क्रिकेट क्लब बनाम यूनाइट क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

जिसमें पहले बल्लेबाजी करते हुए खालसा क्रिकेट क्लब ने 27.4 ओवर में 10 विकेट खोकर 122 रन बनाए। जवाबी पारी खेलते हुए यूनाइट क्रिकेट क्लब 19.5 ओवर में 68 रन बनाकर ढेर हो गई। इस तरह खालसा क्रिकेट क्लब 54 रन से जीत हासिल की। मैन ऑफ द मैच का खिताब वत्सल सिंह बने।