ग्रामीण ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस
Mar 02, 2026 11:16 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सिमडेगा
कोलेबिरा थाना क्षेत्र के लचरागढ़ निवासी 40 वर्षीय उत्तम कुमार सिंह ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। रविवार रात को वह अपने कमरे में सोने चले गए, और सोमवार सुबह परिजनों ने देखा कि वह फांसी पर लटके हुए हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

बानो, प्रतिनिधि। कोलेबिरा थाना क्षेत्र लचरागढ़ निवासी 40 वर्षीय उत्तम कुमार सिंह ने घर पर ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। रविवार की रात वह अपने कमरे में सोने के लिए चला गया। सोमवार की सुबह दरवाजा नहीं खुलने पर परिजन ने देखा कि उत्तम कमरे में फांसी लगा ली है। तत्पश्चात घटना की जानकारी परिजन के द्वारा पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए सिमडेगा सदर अस्पताल भेज दिया। वहीं पुलिस यूडी केस दर्ज करते हुए मामले की जांच में जूट गई है।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


