पेसा नियमों पर दो दिवसीय कार्यशाला आयोजित

Newswrap हिन्दुस्तान, सिमडेगा
share

कुरडेग में पेसा के नियमों पर आधारित दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसका उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में पेसा कानून के प्रति जागरूकता बढ़ाना और जनप्रतिनिधियों को इसकी जानकारी देना था। कार्यक्रम में बीडीओ, सीओ और पंचायतों के मुखिया उपस्थित थे, जिन्होंने पेसा कानून की महत्ता पर चर्चा की।

पेसा नियमों पर दो दिवसीय कार्यशाला आयोजित

कुरडेग, प्रतिनिधि। प्रखंड में पेसा के नियमों पर आधारित दो दिवसीय कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यशाला का आयोजन पीआरआई विभाग एवं प्रखंड प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में पेसा कानून के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा जनप्रतिनिधियों को इसके प्रावधानों की विस्तृत जानकारी प्रदान करना था। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। मौके पर बीडीओ, सीओ सहित विभिन्न पंचायतों के मुखिया, ग्राम प्रधान एवं अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे। अतिथियों ने अपने संबोधन में पेसा कानून की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह अधिनियम ग्राम सभा को सशक्त बनाने और स्थानीय स्वशासन को मजबूत करने में अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

कार्यशाला में विभिन्न पंचायतों से आए मुखिया, ग्राम प्रधान तथा पेसा मोबिलाइज़र ने सक्रिय भागीदारी निभाई।प्रतिभागियों को ग्राम सभा की शक्तियों, प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण एवं प्रबंधन, स्थानीय शासन व्यवस्था तथा पेसा नियमों के प्रभावी क्रियान्वयन के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। -

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।