सुलह योग्य मामलों का आपसी समझौते से कराएं निष्‍पादन: मरियम

हिन्दुस्तान, सिमडेगा
share

सिमडेगा में 90 दिवसीय मध्यस्थता अभियान को सफल बनाने के लिए सचिव मरियम हेमरोम ने सभी मध्यस्थों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि अभियान के दौरान सुलह योग्य मामलों का निष्पादन आपसी समझौते पर आधारित होना...

सुलह योग्य मामलों का आपसी समझौते से कराएं निष्‍पादन: मरियम

सिमडेगा, प्रतिनिधि। नालसा और झालसा के निर्देश पर डालसा द्वारा चलाए जा रहे 90 दिवसीय राष्ट्रव्यापी मध्यस्थता अभियान को सफल बनाने के लिए प्राधिकार के सचिव मरियम हेमरोम ने सभी मध्यस्थ के साथ बैठक की। मौके सचिव ने कहा कि 30 सितंबर तक चलने वाले इस अभियान में सुलह योग्य मामलों का अधिक से अधिक निष्पादन आपसी समझौते के आधार पर कराएं। इसके लिए प्राधिकार द्वारा मामले के दोनों पक्षों को सूचना भेज कर मध्यस्थता केंद्र में पहुंचने की बात कही जा रही है। सचिव ने कहा कि अदालत में लंबित जिन मामलों को अदालत द्वारा सुलह के आधार पर निष्पादन के लिए मध्यस्थता केंद्र भेजा जाता है तो मध्यस्थ यह कोशिश करें कि दोनों पक्षों को समझा बुझा कर इसे निष्पादन करें।

उन्होंने कहा कि एक भी केस नन स्टार्टर ना रहे। मध्यस्थ से कहा कि वादकारियों के साथ एक सौहार्दपूर्ण वातावरण तैयार करें तथा उनके विवादों के कारणों को जानने की कोशिश करें। इसके बाद उसके निवारण की दिशा में काम करें। बैठक में संजय महतो,रामप्रीत प्रसाद, प्रदुम्न सिंह,शकील अहमद सहित कई अधिवक्ता मौजूद थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsJharkhand NewsSimdega Newsसुलह योग्य मामलों का आपसी समझौते से कराएं निष्‍पादन: मरियम