Hindi NewsJharkhand NewsSimdega NewsStrong Odor from Dead Cattle Disturbs Local Residents and School Children in Simdega
केंद्रीय विद्यालय के पास फेंके गए मरे मवेशी से उठ रही दुर्गंध

केंद्रीय विद्यालय के पास फेंके गए मरे मवेशी से उठ रही दुर्गंध

संक्षेप:

सिमडेगा में केंद्रीय विद्यालय के पास एक मरे हुए मवेशी से उठ रही तेज दुर्गंध ने स्थानीय निवासियों और स्कूल जाने वाले बच्चों को परेशान किया है। बच्चे दुर्गंध के बीच से गुजरने में कठिनाई महसूस कर रहे हैं, जिससे उनकी तबियत बिगड़ सकती है। अभिभावकों ने नगर परिषद से त्वरित कार्रवाई की मांग की है।

Feb 06, 2026 08:40 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सिमडेगा
share Share
Follow Us on

सिमडेगा, प्रतिनिधि। केंद्रीय विद्यालय के पास सड़क किनारे फेंके गए एक मरे हुए मवेशी से उठ रही तेज दुर्गंध ने स्थानीय लोगों के साथ-साथ स्कूल जाने वाले बच्चों को भी परेशान कर दिया है। बताया गया कि सुबह के समय विद्यालय पहुँचने वाले छात्रों को दुर्गंध के बीच से गुजरना पड़ रहा है। जिससे बच्चों में उल्टी जैसी समस्या उत्पन्न हो रही है। वहां से गुजरने वाले लोग नाक ढक कर गुजरने की कोशिश कर रहे हैं पर यह भी नाकामी साबित हो रही है। अभिभावकों ने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि दुर्गंध लगातार स्कूल परिसर तक पहुँच रही है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

जो स्वास्थ्य के लिए घातक साबित हो सकती है। उनका कहना है कि यदि समय रहते मवेशी को नहीं हटाया गया तो बच्चे बीमार पड़ सकते हैं। स्थानीय लोगों और अभिभावकों ने नगर परिषद से तत्काल कार्रवाई करने की अपील की है। ताकि स्कूल परिसर के आसपास स्वच्छता और स्वास्थ्य सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।