ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड सिमडेगाकार्यकर्ता संगठन को करें मजबूत: बिमला प्रधान

कार्यकर्ता संगठन को करें मजबूत: बिमला प्रधान

प्रखंड के गोबरधंसा डैम में भाजपा कोलेबिरा मण्डल अध्यक्ष अशोक इंदवार के नेतृत्व में शुक्रवार को कार्यकर्ता मिलन समारोह सह वनभोज कार्यक्रम का आयोजन...

कार्यकर्ता संगठन को करें मजबूत: बिमला प्रधान
हिन्दुस्तान टीम,सिमडेगाSat, 06 Feb 2021 03:04 AM
ऐप पर पढ़ें

कोलेबिरा प्रतिनिधि

प्रखंड के गोबरधंसा डैम में भाजपा कोलेबिरा मण्डल अध्यक्ष अशोक इंदवार के नेतृत्व में शुक्रवार को कार्यकर्ता मिलन समारोह सह वनभोज कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मौके पर उपस्थित पूर्व विधायक विमला प्रधान ने कार्यकर्ताओं को आगामी पंचायत चुनाव की तैयारी में जुट जाने की अपील की। कहा कि कार्यकतरर्ता संगठन को मजबूत करेके ही हम पंचायत चुनाव जीत सकते हैं। इसके लिए सभी वरिष्ठ कार्यकर्ता की सलाह नीति तैयार करने की जरूरत है।मौके पर सभी वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम को जिला अध्यक्ष लक्ष्मण बड़ाईक, सांसद प्रतिनिधि सुशील श्रीवास्तव ने भी संबोधित किया। साथ ही संगठन को मजबूत करने की बात कही। कार्यक्रम में डॉ महेंद्र भगत, बसंत सोरेन, सुजान मुंडा, संजय ठाकुर, ओमप्रकाश साहू, चिंतामणि कुमार, जितेंद्र तिवारी, दिलेश्वर सिंह, शांतिमुनि देवी, रणधीर कुमार आदि उपस्थित थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें