नया फीस स्ट्रक्चर जारी, काफी कम फीस पर गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने पर फोकस

Newswrap हिन्दुस्तान, सिमडेगा
share

संत जेवियर कॉलेज ने 2026-30 सत्र के लिए नया फीस स्ट्रक्चर जारी किया है। प्राचार्य डॉ. फा. रोशन ने बताया कि यह आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के लिए है। आर्ट्स और कॉमर्स में एसटी/एससी के लिए वार्षिक शुल्क 18,500 रुपये और सामान्य वर्ग के लिए 19,600 रुपये रखा गया है।

नया फीस स्ट्रक्चर जारी, काफी कम फीस पर गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने पर फोकस

सिमडेगा, प्रतिनिधि।कम खर्च में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के अपने संकल्प को आगे बढ़ाते हुए संत जेवियर कॉलेज ने सत्र 2026-30 यूजी प्रथम वर्ष, सेमेस्टर I II का नया फीस स्ट्रक्चर जारी कर दिया है। कॉलेज के प्राचार्य डॉ फा रोशन बा: ने बताया कि कॉलेज प्रबंधन का मुख्य उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर एवं मध्यम वर्ग के विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा प्रदान करना है। ताकि कोई भी छात्र आर्थिक अभाव के कारण अपनी पढ़ाई से वंचित न रहे। जारी फीस संरचना के अनुसार आर्ट्स एवं कॉमर्स संकाय में एसटी एवं एससी वर्ग के विद्यार्थियों के लिए वार्षिक शुल्क 18,500 रुपये निर्धारित किया गया है।

जबकि बीसी एवं सामान्य वर्ग के लिए यह शुल्क 19,600 रुपये रखा गया है। वहीं साइंस संकाय में एसटी एवं एससी वर्ग के लिए 20,500 रुपये तथा बीसी एवं सामान्य वर्ग के लिए 21,600 रुपये शुल्क निर्धारित किया गया है। प्राचार्य ने कहा कि फीस को इस तरह संतुलित किया गया है कि विद्यार्थियों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ न पड़े और वे बेहतर शैक्षणिक माहौल में अपनी पढ़ाई पूरी कर सकें। साथ ही संस्थान द्वारा भविष्य में भी शिक्षा की गुणवत्ता को और बेहतर बनाने के प्रयास जारी रखने की बात कही गई है।कॉलेज में नया एडमिशन के लिए नामांकन फॉर्म उपलब्धप्राचार्य ने बताया कि कॉलेज में बीए, बी कॉम एवं बीएससी में नामांकन हेतु कॉलेज कार्यालय में फॉर्म मिलना शुरू हो गया है। हालांकि नामांकन प्रक्रिया में अभी देरी है। उन्होंने बताया कि छात्र-छात्राएं कॉलेज कार्यालय से संपर्क कर नामांकन फॉर्म प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि नए सत्र की कक्षाएं धवईपानी कोंमेंजरा स्थित नया बिल्डिंग भवन में शुरू होगी। जहाँ इस वर्ष से विज्ञान संकाय की भी पढ़ाई शुरू होगी। विज्ञान संकाय की पढ़ाई शुरू होने से छात्रों को काफ़ी राहत मिलने की उम्मीद है।फोटोपी2- संत जेवियर कॉलेज का नया भव्य बिल्डिंग भवन-

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।