उत्‍तम स्‍वास्‍थ्‍य के लिए में खेलकूद जरुरी: फा ब्रुनो टोप्‍पो

Newswrap हिन्दुस्तान, सिमडेगा
share

संत जेवियर कॉलेज के ट्रेजरर फा ब्रुनो टोप्‍पो ने कहा कि खेलकूद जीवन में जरूरी हैं। संत मेरीज इंग्लिश मीडियम स्‍कूल में आयोजित अंत हाउस फुटबॉल प्रतियोगिता में जेवियर और ब्रिटो हाउस ने विभिन्न वर्गों...

उत्‍तम स्‍वास्‍थ्‍य के लिए में खेलकूद जरुरी: फा ब्रुनो टोप्‍पो

सिमडेगा, प्रतिनिधि। संत जेवियर कॉलेज के ट्रेजरर सह उप प्राचार्य फा ब्रुनो टोप्‍पो ने कहा कि उत्‍तम स्‍वास्‍थ्‍य के लिए जीवन में खेलकूद जरुरी है। खेलकूद प्रतियोगिता से शारीरिक और मानसिक विकास होता है। छात्र जीवन में सफल होने के लिए संघर्ष करना सिखते हैं। फा ब्रुनो संत मेरीज इंग्लिश मीडियम स्‍कूल में चल रहे अंत हाउस फुटबॉल प्रतियोगिता के समापन समारोह में मुख्‍य अतिथि के रुप में बोल रहे थे। प्रतियोगिता चार दलों में विभाजित कर सिनियर और जूनियर वर्ग के बीच खेले गए। सिनियर वर्ग बालक में जेवियर हाउस ने गोंनजागा को 1-0 से हराकर खिताब पर चैंपियन बना। वहीं बालिका वर्ग में ब्रिटो हाउस ने जेवियर को 1-0 से, जूनियर वर्ग बालक में ब्रिटो ने गोनजागा को 10 से, बालिका में गोनजागा ने लोयला को 1-0 से हराकर ट्रॉफी पर कब्‍जा जमाया। मौके पर बेस्‍ट अनुशासन दल का खिताब जेवियर हाउस को दिया गया। वहीं जूनियर में बेस्‍ट प्‍लेयर का खिताब रैमन केरकेट्टा व एंजेल खेस, सिनियर में निशांत एक्‍का व दीपिका मिंज, जूनियर में बेस्‍ट स्‍कोरर का खिताब अंश बिलुंग व प्रबिता, सिनियर में स्मिता डुंगडुंग व दीपिका को दिया गया।सभी विजेताओं, उपविजेताओं एवं उत्‍कृष्‍ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को फा ब्रुनो टोप्‍पो सहित विशिष्‍ट अतिथि के रुप में उपस्थित डॉ फा एमानुएल बरला, फा पात्रिक, स्‍कूल के एचएम फा बिपिन तिर्की, उप प्राचार्या सि मंजूला, सि रश्मि ने ट्रॉफी आदि देकर सम्‍मानित किया। डॉ फा एमानुएल बरला ने सभी विजेताओं को बधाई दी। साथ ही ऐसे प्रतियोगिता में आगे भी बढ़ चढ़ कर हिस्‍सा लेने की अपील की। मौके पर धन्‍यवाद ज्ञापन फा बिपिन तिर्की ने किया। प्रतियोगिता को सफल बनाने में स्‍कूल के सभी शिक्षकों का योगदान रहा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।