Simdega News: एसी ने किया एसआईआर कार्य का निरीक्षण

हिन्दुस्तान, सिमडेगा
Follow us on Google News
share

Simdega News: कोलेबिरा में एसआईआर अभियान के तहत एसी गिरिजा शंकर महतो ने 40 प्रतिशत से कम डिजिटाइजेशन वाले मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने मतदान केंद्रों की समीक्षा की और बीएलओ द्वारा किए जा रहे कार्यों की जांच की। उन्होंने डिजिटाइजेशन में तेजी लाने और मतदाता सूची पुनरीक्षण में गुणवत्ता बनाए रखने का निर्देश दिया।

Simdega News: एसी ने किया एसआईआर कार्य का निरीक्षण

Simdega News: कोलेबिरा, प्रतिनिधि। एसआईआर अभियान के तहत निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह एसी गिरिजा शंकर महतो ने प्रखंड के 40 प्रतिशत से कम डिजिटाइजेशन वाले मतदान केंद्रों का क्षेत्र भ्रमण कर कार्यों की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मतदान केंद्र संख्या 51, 52, 53 एवं 56 का दौरा किया तथा बीएलओ के द्वारा किए जा रहे कार्यों की जांच की। समीक्षा के क्रम में डिजिटाइजेशन कार्य की प्रगति का आकलन किया गया और कार्य में अपेक्षित तेजी लाने का निर्देश दिया गया। ईआरओ ने बीएलओ को एएसडीडी मार्क से संबंधित आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए तथा मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य को निर्धारित समय सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा करने पर बल दिया।

उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार प्रत्येक पात्र मतदाता का विवरण सही एवं अद्यतन रूप में दर्ज किया जाना आवश्यक है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।