ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड सिमडेगासिमडेगा की पहलवान अंशु का राज्य टीम में हुआ चयन

सिमडेगा की पहलवान अंशु का राज्य टीम में हुआ चयन

खेलो इंडिया यूथ गेम्स के लिए झारखंड कुश्ती टीम में सिमडेगा के पहलवान अंशु लकड़ा का चयन किया गया...

सिमडेगा की पहलवान अंशु का राज्य टीम में हुआ चयन
हिन्दुस्तान टीम,सिमडेगाSat, 21 May 2022 05:50 PM
ऐप पर पढ़ें

सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। खेलो इंडिया यूथ गेम्स के लिए झारखंड कुश्ती टीम में सिमडेगा के पहलवान अंशु लकड़ा का चयन किया गया है। अंशु के चयन पर जिला कुश्ती संघ ने बधाई और शुभकामना दी है। बताया गया कि चार जून से 13 जून तक पंचकूला के ताऊ देवी लाल स्टेडियम समेत शाहाबाद और अंबाला में आयोजित खेलो इंडिया यूथ गेम्स के लिए झारखंड महिला पहलवान अंशु लकड़ा का चयन हुआ है। अंशु लकड़ा रांची पहुंच चुकी है और रविवार सुबह से ही वह खेलगांव में झारखंड के अन्य पहलवानों के साथ विशेष प्रशिक्षण शिविर में भाग लेगी। अंशु लकड़ा का चयन 46 किलो वजन भार के फ्री स्टाइल कुश्ती के लिए हुआ है। अंशु कुरडेग प्रखंड के खालीजोर नानपारा के रहने वाली है। पिछले वर्ष भी वह राष्ट्रीय प्रतियोगिता में झारखंड टीम का प्रतिनिधित्व कर चुकी है।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें