हिन्दुस्तान ओलंपियाड के टॉपर्स हुए सम्मानित

Apr 05, 2026 11:55 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सिमडेगा
share

सिमडेगा जिले के छात्रों ने हिन्दुस्तान ओलंपियाड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन किया है। रविवार को रांची के एमिटी यूनिवर्सिटी में आयोजित समारोह में नेशनल टॉपर मसीरा फिरदौस और आकृति कुमारी सहित अन्य प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को पुरस्कार और सम्मान दिया गया। इस अवसर पर कई गणमान्य अतिथि भी उपस्थित थे।

हिन्दुस्तान ओलंपियाड के टॉपर्स हुए सम्मानित

सिमडेगा, प्रतिनिधि। हिन्दुस्तान ओलंपियाड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए जिले के छात्रों ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा का परचम लहराया है। जिले से नेशनल टॉपर, रीजनल टॉपर एवं जिला टॉपर बनने वाले प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को रविवार को रांची स्थित एमिटी यूनिवर्सिटी में आयोजित भव्य सम्मान समारोह में सम्मानित किया गया। इस गरिमामय कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में दर्जा प्राप्त केंद्रीय राज्य रक्षा मंत्री सह सांसद संजय सेठ सहित कई गणमान्य अतिथि उपस्थित थे। अतिथियों ने मेधावी छात्रों को चेक के रूप में पुरस्कार राशि, प्रशस्ति पत्र एवं मेडल प्रदान कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम की सबसे खास बात यह रही कि पूरे राज्य से मात्र दो ही छात्राएं नेशनल टॉपर बनी।

जिन्हें लैपटॉप और टैबलेट देकर सम्मानित किया गया। नेशनल टॉपर दोनों ही बच्चियां सिमडेगा जिले की है। नेशनल टॉपर के रूप में मसीरा फिरदौस एवं आकृति कुमारी ने सफलता हासिल की। जबकि रीजनल टॉपर में एलिस जोजो, रेनुका केरकेट्टा, अश्मा किंडो, साक्षी केरकेट्टा, रवि लकड़ा, अंकित टोप्पो, माहविश फरहीन, आयशा किंडो, सालिनी बा, सरिता टोप्पो, हीना माहविश एवं राशि कुमारी शामिल हैं। वहीं जिला टॉपर के रूप में सुष्मिता लुगुन, फलक फिरदौस, आकांक्षा कुमारी, अस्मिता बेसरा, सायना कौसर, उबैद अंसारी, पारिधि बाराइक, रेनु मारिन, रोशिका बरला, आशी कुमारी रमन, अनुभा होरो, जेनिला होरो, नवनीत समद, हिमानी कुमारी, अंचल सोनी, आयुष प्रसाद, अनिश डांग, जॉयस लकड़ा, कृष्णा आल्डा, कर्तव्य कुमार, धानसिका कुमारी, साक्षी कुमारी, दीपिका कुमारी, आरोही श्रीवास्तव, आराध्या कुमारी, बादल दास, संजय प्रधान, जीवन मिंज, इमैनुएल एक्का, अनुग्रहित कुल्लू, शिवांश वैभव एवं कृष्णा बागरी ने जिला स्तर पर टॉपर बनकर जिले का नाम रोशन किया है। इस अवसर पर अक्षय सिन्हा क्लासेस के शिक्षक राज आनंद सिन्हा, जीनियस पब्लिक स्कूल के डायरेक्टर एवं समाजसेवी सह सब्जी व्यवसायी भरत प्रसाद को भी उनके सराहनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया। वहीं अन्य सभी स्कूलों के प्रबंधकों को भी सम्मानित किया गया। वहीं परीक्षा में शामिल होने वाले सभी छात्रों को भी बहुत जल्द सम्मानित किया जाएगा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।