Simdega News: दुर्गापूजा के मौके पर एसपी के निर्देश पर पुलिस केंद्र में मॉक ड्रिल

हिन्दुस्तान, सिमडेगा
Follow us on Google News
share

Simdega News: एसपी श्रीकांत एस खोटरे के निर्देश पर सिमडेगा पुलिस ने दुर्गा पूजा से पहले शांति और विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए मॉक ड्रिल की। इसमें पुलिसकर्मियों को भीड़ प्रबंधन, यातायात नियंत्रण और आपात स्थिति से निपटने का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। अभ्यास का उद्देश्य बेहतर समन्वय और त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित कर नागरिकों की सुरक्षा करना था।

Simdega News: दुर्गापूजा के मौके पर एसपी के निर्देश पर पुलिस केंद्र में मॉक ड्रिल

Simdega News: सिमडेगा, प्रतिनिधि। एसपी श्रीकांत एस खोटरे के निर्देश पर दुर्गा पूजा को लेकर जिले में शांति एवं विधि-व्यवस्था बनाए रखने तथा पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए शुक्रवार को मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। मॉक ड्रिल के दौरान संभावित भीड़ का प्रबंधन, यातायात नियंत्रण, आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने तथा विधि-व्यवस्था संधारण के संबंध में पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों को व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। साथ ही, किसी भी अप्रिय परिस्थिति में त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए, ताकि दुर्गा पूजा के दौरान आम नागरिकों की सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था बनाए रखी जा सके।

मॉक ड्रिल का मुख्य उद्देश्य पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों को संभावित आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने के लिए तैयार करना, आपसी समन्वय को बेहतर बनाना तथा किसी भी आकस्मिक स्थिति में त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करना था। मॉक ड्रिल में वरीय पुलिस उपाधीक्षक, परिचारी प्रवर, पुलिस केन्द्र, सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मियों ने भाग लिया।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsझारखंड न्यूज़सिमडेगाSimdega News: दुर्गापूजा के मौके पर एसपी के निर्देश पर पुलिस केंद्र में मॉक ड्रिल