पुलिस ने चोरी के एक आरोपी को भेजा जेल, सहयोगी फरार

Mar 29, 2026 11:33 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सिमडेगा
share

सिमडेगा पुलिस ने चोरी के एक मामले में आरोपी शहीद उर्फ बेहरा को गिरफ्तार किया और जेल भेज दिया। चोरी का टीवी उसके दोस्त शालीप के घर से बरामद किया गया। शालीप फरार हो गया है। पुलिस शालीप की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

पुलिस ने चोरी के एक आरोपी को भेजा जेल, सहयोगी फरार

सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। सिमडेगा पुलिस ने चोरी के एक मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर रविवार को जेल भेज दिया। पुलिस इंस्पेक्टर भिखारी राम ने प्रेसवार्ता में बताया कि सदर थाना क्षेत्र के काटूकोना में एक चोरी की घटना हुई थी। इस मामले में अनुसंधान के दौरान वरीय पुलिस पदाधिकारी को गुप्त सूचना मिली थी कि सिमडेगा थाना कांड संख्या 51/26 के तहत चोरी हुआ एक टीवी ठेठईटांगर थाना क्षेत्र के मतरामेटा के एक संदिग्ध व्यक्ति घर पर रखा गया है। सूचना के आलोक में टाउन थाना प्रभारी रोहित कुमार रजक के नेतृत्व में टीम गठित कर छापेमारी की गई।

छापेमारी के दौरान संदिग्ध व्यक्ति ने अपना नाम शहीद उर्फ बेहरा बताया। पूछताछ के दौरान शहीद ने बताया कि चोरी का टीवी उसके दोस्त शालीप के घर पर रखा हुआ है। इधर शालीप को पुलिस की भनक लगने पर वह घर से फरार हो गया। पुलिस ने शालिप के घर से चोरी की टीवी बरामद किया और आरोपी शहीद की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद किया गया। पुलिस ने चोरी के आरोपी शहीद को जेल भेज दिया। इधर पुलिस दुसरे आरोपी शालीप की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी अभियान चला रही है।-

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।