Simdega News: पूजा पंडालो में हुई आकर्षक विदयुत सज्जा, दुधिया रौशनी से नहाया शहर
Simdega News: सिमडेगा में शारदीय नवरात्र के अवसर पर शनिवार से पूजा पंडाल श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे। शुक्रवार को भक्तों ने मां कात्यायनी की पूजा की और षष्ठी बेला में बेलवरण अनुष्ठान किया। शहर के पंडालों और सड़कों को आकर्षक रोशनी से सजाया गया है। सुरक्षा के लिए पुलिस बल और दंडाधिकारी तैनात किए गए हैं। प्रशासन ने अभिभावकों से बच्चों का विशेष ध्यान रखने की अपील की है।

Simdega News: सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। शारदीय नवरात्र के मौके पर शनिवार को सभी पूजा पंडालो के पट श्रद्धालुओ के लिए खोल दिए जाएगें। इधर शुक्रवार को श्रद्धालुओ ने मां के कात्यानी स्वरुप की आराधना की और षष्टीबेला में बेलवरण की पूजा कर मां का अहवान किया। इधर सभी पूजा पंडालो को आकर्षक तरीके से सजाया गया है। पूजा पंडालो में की गई विदयुत सज्जा की शोभा देखते ही बन रही है। पूरा शहर दुधिया रौशनी से नहाया हुआ नजर आ रहा है। पूजा पंडाल परिसर में भी आकर्षक साज सज्जा की गई है। इधर सुरक्षा को लेकर भी जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन के द्वारा पोख्ता इंतजाम किए गए है।
जगह जगह पर पुलिस बल और दंडाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। इधर पूजा पंडालो में उमड़ने वाली भीड़ को लेकर भी लोगों से सहयोग की अपील की गई है। अभिभावको से बच्चों पर विशेष नजर रखने और बच्चो के पाकेट में माता पिता का नाम पता और मोबाइ्रल नम्बर का एक पर्ची रखने की भी अपील की गई है।-


