चुनाव को लेकर सभी लाईसेंसधारियों के हथियार को जमा करवा रहा है प्रशासन
सिमडेगा में नगर परिषद चुनाव को लेकर प्रशासन निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए तैयार है। सभी गन लाइसेंसधारियों को हथियार जमा करने का निर्देश दिया गया है। मतगणना सिमडेगा कॉलेज परिसर में होगी, जहां सुरक्षा को तीन स्तरों में बांटा गया है। 24 घंटे निगरानी के लिए पुलिस और सीसीटीवी कैमरे तैनात किए जाएंगे।

सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। नगर परिषद चुनाव को लेकर जिला प्रशासन निष्पक्ष चुनाव कराने में जुटा हुआ है। चुनाव को लेकर नप क्षेत्र के सभी गन लाईसेंसधारी लोगों को चुनाव तक हथियार जमा करने का निर्देश दिया गया है। बताया गया कि जिले में लाईसेंसी हथियार रखने वालो की संख्या लगभग 181 है और सभी लाईसेंसधारियों को सदर थाना एवं आर्म्स मजिस्ट्रेट की ओर से हथियार जमा करने का नोटिस दिया गया है। जानकारी के अनुसार पुलिस के द्वारा 126 लाईसेंस का सत्यापन करते हुए हथियार भी जमा करा लिया गया है। एसपी श्रीकांत एस खोटरे ने कहा कि निष्पक्ष एवं भय मुक्त वातावरण में चुनाव कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह से तैयार है।
चाक चौबंद होगी मतगणना स्थल की सुरक्षा नगर परिषद चुनाव की मतगणना सिमडेगा कॉलेज परिसर में होगी। मतगणना एवं मतपेटियों के भंडारण को लेकर मतगणना स्थल में सुरक्षा को लेकर व्यापक तैयारी की जा रही है। सुरक्षा व्यवस्था को तीन लेयर में बांटा गया है। 24 घंटे वज्र गृह प्रशासन एवं पुलिस की निगरानी में रहेगा। मतगणना स्थल में जगह जगह पर सीसीटीवी कैमरा लगाए जा रहे है। इसके अलावे 24 घंटा निगरानी के लिए पुलिस जवान एवं दंडाधिकारियों को प्रतिनियुक्त किया गया है। -
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



