Simdega News: नवरात्र के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी स्वरुप की हुई पूजा
हिन्दुस्तान, सिमडेगा
Simdega News: सिमडेगा जिले के दुर्गा पूजा पंडालों में शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन भक्तों ने मां ब्रह्मचारिणी की पूजा-अर्चना की और अमन, चैन व खुशहाली की कामना की। पुरोहितों के अनुसार, मां का यह स्वरूप तप, त्याग, सदाचार, संयम और वैराग्य की प्रेरणा देता है। उनकी आराधना से साधकों को कठिन संघर्षों में विचलित न होने की शक्ति मिलती है।

Simdega News: सिमडेगा, प्रतिनिधि। जिले भर के दुर्गा पूजा पंडालों में सोमवार को शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन भक्तों ने मां ब्रह्मचारिणी स्वरुप की पूजा की। भक्तों ने अमन, चैन और खुशहाली की कामना की। इधर पुरोहितों ने बताया कि मां ब्रह्मचारिणी सरल स्वभाव वाली और दुष्टों को मार्ग दिखाने वाली हैं। इनके दाहिने हाथ में जप की माला व बाएं हाथ में कमंडल है। साधक यदि भगवती के इस स्वरूप की आराधना करते हैं, तो उनमें तप करने की शक्ति, त्याग, सदाचार, संयम और वैराग्य में वृद्धि होती है। जीवन के कठिन से कठिन संघर्ष में वह विचलित नहीं होता है। -

