Hindi NewsJharkhand NewsSimdega NewsSimdega Court Delivers Life Sentences in Historic POCSO Act Rulings

पोक्सो एक्ट में आजीवन कारावास की सजा के लिए याद किया जाएगा वर्ष 2024

सिमडेगा न्यायालय ने इस वर्ष कई अपराधियों को सजा दी है। हत्या के मामले में तीन दर्जन से अधिक आरोपियों को आजीवन कारावास मिला है। पोक्सो एक्ट के तहत भी आजीवन कारावास का फैसला लिया गया है, जिससे अपराध में...

Newswrap हिन्दुस्तान, सिमडेगाSat, 28 Dec 2024 11:57 PM
share Share
Follow Us on

सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। सिमडेगा न्यायालय से इस वर्ष कई अपराधियों को सजा दी गई है। हत्या के मामले में तीन दर्जन से ज्यादा आरोपियो को आजीवन कारावास की सजा दी गई है। पोक्सो एक्ट में भी सिमडेगा कोर्ट के द्वारा आजीवन कारावास की सजा दिया जाना एक एतिहासिक फैसला है। फैसले के बाद पोक्सो एक्ट को बल मिलेगा और अपराध में कमी आने की भी संभावना है। दिसम्बर माह में ही एडीजे नरंजन सिंह की अदालत ने पोक्सो एक्ट के दो आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी। वहीं अदालत ने दोनों आरोपियों पर 50-50 हजार रुपए जुर्माना भी लगाया था।। इस मामले में कुरडेग थाना में कांड संख्या 20/20 के तहत मामला दर्ज है। मामला वर्ष 2020 का था। इसी तरह पोक्सो एक्ट के अन्य मामले में भी न्यायालय के द्वारा सजा सुनाई गई है। जानकारी के अनुसार सिमडेगा जिला कोर्ट में न्यायधिशो के लिए दस पद स्वीकृत है। जिसमें जिले में छह न्यायधीश पदस्थापित है। व्यवहार न्यायालय में वर्ष 2024 में 3288 केस पंजीकृत किए गए। वहीं 3263 केस निष्पादित भी किए गए। कोर्ट के द्वारा केस निष्पादन का प्रतिशत लगभग 99 प्रतिशत है। पीडीजे राजीव कुमार सिन्हा के नेतृत्व में लोक अदालत में हजारो वादो का निष्पादन किया गया है। इसके अलावे डालसा के द्वारा गांव गांव में लोगों को कानून के प्रति जागरुक किया जा रहा है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें