बढ़ते ठंड को देखते हुए सभी प्रखंडो एवं नप क्षेत्र में की गई है अलाव की व्यवस्था
सिमडेगा जिले में ठंड बढ़ने से रात के समय सड़कों पर सन्नाटा छा गया है। डीसी कंचन सिंह के निर्देश पर कई चौक-चौराहों पर अलाव की व्यवस्था की गई है। हालांकि, गरीबों के लिए बनाए गए रैन बसेरा और आश्रय गृह का लाभ नहीं मिल रहा है। नप प्रशासक ने सभी से ठंड से बचने की अपील की है।

सिमडेगा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। जिले में इन दिनों ठंड पड़ रही है। ठंड के कारण शाम होते ही शहर के सड़कों में सन्नाटा पसरने लगा है। लोगों को ठंड से निजात दिलाने के लिए डीसी कंचन सिंह के निर्देश पर चौक-चौराहों में अलाव की व्यवस्था की गई। शहरी क्षेत्र के महावीर चौक, बस स्टैंड, प्रिंस चौक, झूलन सिंह चौक, नीचे बाजार, भट्ठीटोली, ईदगाह मुहल्ला, खैरनटोली में अलाव की व्यवस्था की गई है। जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित प्रखंड मुख्यालयों में भी प्रशासन द्वारा अलाव की व्यवस्था की गई है। शुक्रवार को शहर के कुछ स्थानों पर ही अलाव जलाते हुए पाया गया।
हालांकि कई स्थानों में आग ताप रहे लोगों ने बताया कि उन्होंने स्वयं अलाव की व्यवस्था की है। शहर में गरीबों के लिए बनाए गए हैं रैन बसेरा और एक आश्रय गृह इधर सिमडेगा शहरी क्षेत्र में गरीब असहाय लोगों की रात गुजारने के लिए सरकार ने एक रैन बसेरा और एक आश्रय गृह का निर्माण कराया है। लेकिन इसका फायदा गरीबों को नहीं मिल रहा है। नगर भवन परिसर स्थित रैन बसेरा भवन में सोने के लिए प्रर्याप्त व्यवस्था की गई है। वहीं पानी टंकी के बगल में बने वीर बुधु भगत आश्रय घर में गरीबो के रुकने के लिए बेहतर सुविधा उपलब्ध करायी गई है। यहां बेड, कंबल आदि की व्यवस्था नि:शुल्क दी जाती है। अधिकतर लोग दिहाड़ी मजदूर जो होटल वगैरह में काम करते है और रात में आश्रय घर में शरण लेते है। संचालिका सुनीता कुमारी ने बताया कि आश्रालय में गरीबों के रुकने के लिए प्रर्याप्त सुविधा उपलब्ध है। कोई भी व्यक्ति यहां आसानी से ठहर सकता है। उसके लिए किसी को भी शुल्क देना नहीं पड़ता है। क्या कहते है नप प्रशासक इस मामले में पुछे जाने पर नप प्रशासक अरविंद तिर्की ने बताया कि बढ़ते ठंड को देखते हुए शहरी क्षेत्र में अलाव की व्यवस्था की गई है। उन्होंने सभी लोगों से ठंड से बचने की अपील की है। -
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



