ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड सिमडेगापुरोहिताई रजत जयंती समारोह मनाया

पुरोहिताई रजत जयंती समारोह मनाया

कुरडेग मिशन में गुरुवार को फा इसीदोर केरकेट्टा का पुरोहिताई जीवन के 25 वर्ष पुरे होने पर पुरोहिताई रजत जयंती समारोह मनाया गया। मौके पर मुख्य अनुष्ठाता के रुप में विजी फा इग्नेश टेटे उपस्थित...

पुरोहिताई रजत जयंती समारोह मनाया
हिन्दुस्तान टीम,सिमडेगाThu, 10 May 2018 11:14 PM
ऐप पर पढ़ें

कुरडेग मिशन में गुरुवार को फा इसीदोर केरकेट्टा का पुरोहिताई जीवन के 25 वर्ष पुरे होने पर पुरोहिताई रजत जयंती समारोह मनाया गया। मौके पर मुख्य अनुष्ठाता के रुप में विजी फा इग्नेश टेटे उपस्थित थे।

अपने संदेश में फा इग्नेश ने कहा कि पुरोहिताई ईश्वरीय वरदान है। इसे पाने के लिए कड़ी मेहनत और त्याग की आवश्यकता होती है। पुरोहित अपना सबकुछ त्यागकर अपने आप को लोगों के लिए समर्पित करता है। इस दौर में पुरोहित बनना मनुष्य के लिए एक बड़ी चुनौती है। पर जब ईश्वर की कृपा और साथ हो तो चुनौती में माता मरियम की छत्र छाया में रहकर मानव सेवा सबसे उतम सेवा है। आज फा इसीदोर ने अपने पुरोहिताई जीवन का 25 वर्ष सफलता के साथ पुरा कर लिया है। ईश्वर और अधिक लोगों की सेवा करने के लिए फा इसीदोर को शक्ति दे। मौके पर छात्र-छात्राओं के भजन प्रस्तुती से माहौल भक्तिमय हुआ। कार्यक्रम में संथाली, संबलपुरी, हो, दाडिया नाच प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम का संचालन निर्मला उच्च विद्यालय और इन्टर के छात्र-छात्राओ ने किया। जिसमें मुख्या रूप से चार्ल्स एक्का, पीटर खाखा, अंधेरीयस लकडा, सुनीलदत्त खाखा, रायमैक्स टोप्पो, सेत एक्का सहित धर्मावलंबी उपस्थित थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें