ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड सिमडेगाकृषि कानून के विरोध में चला हस्ताक्षर अभियान

कृषि कानून के विरोध में चला हस्ताक्षर अभियान

प्रखंड के तामड़ा पंचायत में कांग्रेस पार्टी द्वारा शुक्रवार को केंद सरकार् द्वारा पारित कृषि कानून के विरोध में हस्‍ताक्षर अभियान चलाया गया। अभियान के प्रभारी सह जिला महासचिव खुशीराम कुमार एवं प्रखंड...

कृषि कानून के विरोध में चला हस्ताक्षर अभियान
हिन्दुस्तान टीम,सिमडेगाSat, 24 Oct 2020 03:05 AM
ऐप पर पढ़ें

प्रखंड के तामड़ा पंचायत में कांग्रेस पार्टी द्वारा शुक्रवार को केंद सरकार् द्वारा पारित कृषि कानून के विरोध में हस्‍ताक्षर अभियान चलाया गया। अभियान के प्रभारी सह जिला महासचिव खुशीराम कुमार एवं प्रखंड अध्यक्ष नवीन बिरेन्द्र तिर्की मोदी सरकार के कृषि कानून2020 को किसान बिरोधी बताया। उन्‍होंने कहा कि केन्‍द्र में बैठी भाजपा की सरकार नए कृषि कानून बनाकर पूंजीपतियों को फायदा पहुंचाने का काम किया है। इस कानून लाकर मोदी सरकार किसानों को सुविधा देने के बजाय समर्थन मूल्य है उन्हें खत्म करने का काम कर रही है। कहा कि देश की स्तंभ खेती को भी पूंजीपतियों के हाथों में देने की तैयारियां है। कांग्रेस पार्टी किसानों के हित मे इस बिल का विरोध करते आ रही है और आगे 31 अक्टूबर तक हस्ताक्षर अभियान के माध्यम से आम किसानों के बीच जाकर किसानों की सहमति लेने का काम करेगी। मौके पर संदीप तिग्गा, मंजू तिर्की, गुड़िया अंजुम, तारा देवी, सबाना खातून,गणेश बैठा, रामप्रताप नारायण, ललिता देवी, रूबी खातून,सरस्वती देवी आदि उपस्थित थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें