
बारिश के बीच जन्मे कन्हैया, हर ओर गूंजी बधाई
सिमडेगा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। श्रद्धालुओं ने लड्डु़ गोपाल को झूलाया और उपवास रखकर पूजा-अर्चना की। रामजानकी मंदिर और महावीर मंदिर में भजन प्रस्तुत किए गए। मध्यरात्रि में...
सिमडेगा, प्रतिनिधि। जिला मुख्यालय और आस पास के ग्रामीण क्षेत्रो में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। श्रद्धालुओं ने शनिवार की मध्यरात्रि मंदिरो और अपने घरो में लड्डु़ गोपाल को झुले में झुलाया और श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनाया। श्रद्धालुओ द्वारा नंद के घर आनंद भयो जय कन्हैया लाल की, हाथी, घोड़ा, पालकी जय कन्हैया लाल की..जयघोष से लगा की जिला मथुरा के रंग में रंग गया है। इधर जन्माष्टमी के मौके पर उपवास रखने वाले श्रद्धालु ने मध्यरात्रि भगवान के बालरूप की पुजा अर्चना कर अपना उपवास तोड़ा और प्रसाद ग्रहण किया। शहर के रामजानकी मंदिर में श्याम मित्र मंडल द्वारा भजन की प्रस्तुती की गई।

महावीर मंदिर में भक्तो ने जन्माष्टमी पर आयोजित कार्यक्रम को सफल बनाया। थाना परिसर स्थित हनुमान मंदिर में भी धूमधाम के साथ जन्माष्टमी का त्योहार मनाते हुए प्रसाद का वितरण किया गया। बाल गोपाल को अर्पित किया गया प्रिय भोग जन्माष्टमी के मौके पर रात्रि में 12:00 बजे बाल गोपाल के जन्म के पश्चात स्नान कराकर सुंदर और मनमोहन वस्त्र धारण कराए गए। तत्पश्चात पुरोहित द्वारा पूजा अर्चना की गई और फिर बाल गोपाल का प्रिय भोग, मक्खन आदि अर्पित कर श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। साथ ही पूरे दिन उपवास रखकर मंदिर आई महिलाओं व युवतियों ने बाल गोपाल के जन्म के पश्चात उनकी पूजा कर अपनी मनोकामना की और जागरण कार्यक्रम का आनंद लिया।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




