क्लिप बोर्ड दिखा कर किया गया चाहोना का शूटिंग मुहूर्त

हिन्दुस्तान, सिमडेगा
Follow us on Google News
share

सिमडेगा में नायक फिल्म प्रोडक्शन के बैनर तले नागपुरी फिल्म 'चाहोना.. दिलो जान से...' का शूटिंग मुहूर्त केलाघाघ डैम में हुआ। समाजसेवी भरत प्रसाद और तरुण नायक को सम्मानित किया गया। फिल्म शिक्षा और अंधविश्वास पर आधारित है जिसमें प्रमुख भूमिकाओं में यश नायक, राम नायक और अदिति सिंह शामिल हैं।

क्लिप बोर्ड दिखा कर किया गया चाहोना का शूटिंग मुहूर्त

सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि।

नायक फिल्म प्रोडक्शन के बैनर् तले बुधवार को नागपुरी फिल्म.."चाहोना ..दिलो जान से...का शूटिंग मुहूर्त पर्यटक स्थल केलाघाघ डैम परिसर में किया गया। मौके पर मुख्य अतिथि के रुप में समाजसेवी भरत प्रसाद और विशिष्ट अतिथि तरुण नायक को फिल्म के कलाकारों द्वारा बुके देकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि द्वारा फिल्म क्लिप बोर्ड दिखा कर शूटिंग की शुरुआत की गयी।

फिल्म की जानकारी

फिल्म निर्माता निर्देशक राम नायक ने कहा फिल्म चाहोना ..दिलो जान से... शिक्षा और अंधविश्वास पर आधारित एक लव स्टोरी और एक्शन फिल्म है। उन्होंने बताया कि फिल्म में पांच गाने है जिसे दिलीप गोप, दिनेश सोनवाणी और वर्षा बड़ाईक ने आवाज दिया है। फिल्म की शूटिंग सिमडेगा के केलाघाघ, बसतपुर,रामरेखा के साथ-साथ झारखंड के अन्य जगहों पर की जाएगी। उन्होंने बताया कि फिल्म इसी वर्ष माह नवंबर तक सिनेमा हॉल में रिलीज हो जाएगी। फिल्म में मुख्य भूमिका पर यश नायक, राम नायक, अदिति सिंह, एलेना रितिक, माँ की भूमिका में उमा बड़ाईक, बहन की भूमिका में ऋषिका और रितिका, पिता के भूमिका में तरुण नायक, सुशील अंकन, एवं अन्य भूमिका में दुर्ग विजय सिंह देव, मनोज सिन्हा, सावन टोप्पो.. आनंद बढ़ाईक, सूरज बैठा, काजल नजर आयेंगे। समाजसेवी भरत प्रसाद ने कहा कि झारखंड में फिल्म निर्माण की असीम संभावना है तथा कलाकारों को सही मंच की जरूरत है।

फोटो

पी2:- सिमडेगा के पर्यटक स्थल केलाघाघ डैम परिसर में चाहोना ..दिलो जान से...का शूटिंग मुहूर्त करते समाजसेवी भरत प्रसाद

-

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

फिल्म 'चाहोना .. दिलो जान से...' का शूटिंग मुहूर्त कब हुआ?
फिल्म 'चाहोना .. दिलो जान से...' का शूटिंग मुहूर्त बुधवार को हुआ।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।