जिले की शिवांगी ने रचा इतिहास, बनीं स्टेट टॉपर

Newswrap हिन्दुस्तान, सिमडेगा
share

जिले की छात्रा शिवांगी कुमारी ने एसएस प्लस टू हाई स्कूल से 99.60 प्रतिशत अंक प्राप्त कर राज्य में टॉपर बनकर जिले का नाम रोशन किया है। उसने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता और शिक्षकों को दिया। शिवांगी ने कहा कि वह जज बनकर समाज की सेवा करना चाहती है।

जिले की शिवांगी ने रचा इतिहास, बनीं स्टेट टॉपर

बानो, प्रतिनिधि। जिले की बेटियो ने एक बार फिर जिले को इतराने का मौका दिया है। इस बार बेटियों ने शिक्षा के क्षेत्र में बाजी मारी है। जिले के बानो प्रखंड के एसएस प्लस टू हाई स्कूल की छात्रा शिवांगी कुमारी ने स्टेट टॉपर बनकर इतिहास रचते हूए जिले का नाम पूरे राज्य में रोशन किया है। शिवांगी ने 99.60 प्रतिशत अंक प्राप्त कर स्टेट टॉपर बनी है। गुरुवार को जारी मैट्रिक की परीक्षा में जिले का ओवर ऑल प्रदर्शन निराशजनक है जिसे शिवांगी की सफलता ने पाटने का काम किया है। साधाहरण परिवार से संबंध रखने वाली शिवांगी के पिता हाट बाजार में दुकान लगाकर अपने परिवार का भरण पोषण करते है।

अपने पिता की मेहनत और उम्मीद पर शिवांगी पूरी तरह से खरा उतरते हुए अपने माता पिता के साथ साथ पूरे जिले को गौरवान्वित होने का पल दिया है। शिवांगी ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता पिता, गुरुजनो को दिया है। शिवांगी ने कहा कि स्कूल की प्राचार्य कल्याणी बारला, शिक्षक मनोहर, मंगल जी ने परीक्षा की तैयारी में उन्हें भरपूर मार्ग दर्शन दिया था। शिवांगी ने कहा कि सेल्फ स्टेडी और शिक्षकों के मार्ग दर्शन से उसने अच्छी तैयारी की और सभी के आर्शीवाद से स्टेट टॉपर बनने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।सोशल मीडिया से बनाई थी दूरी, जज बनकर करना चाहती है सेवाशिवांगी ने बताया कि मैट्रिक की परीक्षा के क्रम में उसने सोशल मीडिया से पूरी तरह से दूरी बना ली थी। मोबाईल का उपयोग सिर्फ पढ़ाई संबंधी कार्यो के लिए ही करती थी। शिवांगी ने बताया कि वह न्यायपालिका के क्षेत्र में सेवा देना चाहती है। शिवांगी ने कहा कि जज बनकर समाज के गरीब, असाहय, वंचित लोगों को न्याय दिलाना चाहती है।शिवांगी को बधाईयों का तांतास्टेट टॉपर बनकर जिले का नाम रोशन करने वाली शिवांगी को बधाईयों का तांता मिल रहा है। विधायक सुदीप गुडिया, विक्सल कोंगाड़ी, भूषण बाड़ा, डीसी कंचन सिंह, एसपी श्रीकांत एस खोटरे, डीडीसी दीपांकर चौधरी, नप अध्यक्ष ओलिवर लकड़ा, उपाध्यक्ष दीपक रिंकू, डीएसइ दीपक राम, डीईओ मिथिलेश केरकेटटा आदि ने बधाई देते हुए शिवांगी के उज्जवल भविष्य की कामना की है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।