खेल निदेशक ने किया डे बोडिंग हॉकी सेंटर का निरीक्षण
खेल निदेशक शेखर जमुआर ने सिमडेगा में हॉकी स्टेडियम और प्रशिक्षण केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने बच्चों के रहने, खाने और हॉकी ट्रेनिंग की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने होस्टल और किचन की समस्याओं को...

सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। खेल निदेशक शेखर जमुआर रविवार को सिमडेगा पहुचे। खेल निदेशक ने डीएसओ से मिलकर जिले में विभिन्न खेलो के विकास के लिए किए जा रहे कार्यो की जानकारी ली। खेल निदेशक ने एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम और डे बोडिंग हॉकी सेंटर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में उन्होंने बच्चों के रहने, खाने, पढ़ने के साथ उनको दी जा रही हॉकी ट्रेनिंग का जायजा लिया। मौके पर खेल निदेशक ने देखा कि होस्टल में बच्चों को रहने में परेशानी हो रही है, साथ ही साथ किचन आदि की स्थिति भी बहुत अच्छी नहीं है। उन्होंने बच्चों को रहने के लिए एक नए स्थान का चयन करने का निर्देश खेल पदाधिकारी को दिया।
साथ हीं उन्होंने किचन को सुव्यवस्थित करने की दिशा में भी कई निर्देश दिए। उसके बाद वे प्रशिक्षु खिलाड़ियों और उनके कोचों से मुलाकात कर उनसे उनकी समस्याओं को सुना। उन्होंने बच्चों और कोचों की समस्या को ससमय दूर करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि सिमडेगा जिला हॉकी के लिए जाना जाता है। यहां हॉकी को बढ़ावा देने के लिए काम किए जाएंगे। जिससे आने वाले समय में सिमडेगा के बच्चे और बेहतर तरीके से खेल को निखार सके। मौके पर पूर्व भारतीय हॉकी खिलाड़ी सुमराय टेटे, डीएसओ मनोज कुमार आदि उपस्थित थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




