बेमौसम आंधी एवं बारिश से जनजीवन प्रभावित

Apr 06, 2026 11:13 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सिमडेगा
share

सिमडेगा में रविवार रात तेज हवा और बारिश हुई, जिससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। कई सड़कों पर जल जमाव हो गया है, और बोलबा प्रखंड के मालसाड़ा गांव में एक पेड़ गिरने से घर को क्षति पहुंची है। बिजली आपूर्ति भी बाधित हुई है और फसलों को नुकसान होने की आशंका है।

बेमौसम आंधी एवं बारिश से जनजीवन प्रभावित

सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। जिला मुख्यालय एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रो में रविवार की रात तेज हवा के साथ जमकर बारिश हुई। बेमौसम बारिश के कारण लोगों को काफी परेशानी हुई। शहर के कई सड़कों में जल जमाव हो गया है। जिसके कारण आने जाने में परेशानी हो रही है। इधर जिले के बोलबा प्रखंड के मालसाड़ा गांव में चली आंधी से एक विशाल पेड़ पर गिर गया है। पेड़ गिरने से घर को आंशिक क्षति हुई है। इधर बेमौसम बारिश के कारण ग्रामीण क्षेत्रो में बिजली आपूर्ति भी बाधित हो रही है। साथ ही साथ महुआ, आम आदि की फसल बर्बाद होने की संभावाना भी व्यक्त की जा रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।