लोगों को बीमार बना रही है उमस और भीषण गर्मी

हिन्दुस्तान, सिमडेगा
Follow us on Google News
share

सिमडेगा जिले में इन दिनों उमस और भीषण गर्मी पड़ रही है। अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री है। तेज धूप और उमस से लोग डिहाइड्रेशन का शिकार हो रहे हैं। अस्पतालों में मरीजों की संख्या बढ़ रही है, खासकर बच्चों में मौसम जनित बीमारियाँ। चिकित्सकों ने पानी पीने और उचित उपचार की सलाह दी है।

लोगों को बीमार बना रही है उमस और भीषण गर्मी

सिमडेगा, प्रतिनिधि। जिले में इन दिनों उमस और भीषण गर्मी पड़ रही है। उमस और भीषण गर्मी का प्रतिकुल प्रभाव अब लोगों के स्‍वास्‍थ्‍य पर पड़ रहा है। गुरुवार को जिले का अधिकतम तापमान 34 डिग्री जबकि न्‍यूनतम तापमान 26 डिग्री दर्ज किया गया। सुबह के आठ बजे से ही तेज धुप पड़ रही थी। तेज धुप और उमस भरी गर्मी के कारण हर दस मिनट में लोगों के हलक सुख रहे हैं और पानी की तलब हो रही है। पसीने भी चिपचिपाहट वाले हैं। जो लोगों को डिहाइड्रेशन की चपेट में ले रहे हैं। इस भीषण गर्मी से बेचैन हर कोई बारिश की राह ताक रहा है। सबकी नजरे आसमान की ओर टकटकी लगाए हैं।

बारिश की कमी

लेकिन बारिश लोगों को मायुस कर रही है। जैसे-जैसे तापमान बढ़ रहा है, अस्‍पतालों में मरीजों की संख्‍या में भी इजाफा हो रहा है। खासकर छोटे बच्चे मौसम जनीत बीमारी का शिकार हो रहे हैं। वहीं बड़ों में भी पानी की कमी, हीट स्ट्रोक और डायरिया जैसी समस्याएं आम है। सदर अस्‍पताल में गुरुवार को मरीजों की लंबी लाईन लगी रही। अस्‍पताल में पर्याप्‍त मात्रा में दवा की उपलब्‍धता पाई गई। हालांकि बिजली कटने पर वार्ड में मरीज गर्मी से परेशान दिखे।

चिकित्सकों की सलाह

बात करने पर मरीजों ने बताया कि उमस भरी गर्मी के कारण पंखा भी काम नहीं कर रहे हैं। बिजली कटने पर परेशानी और ज्‍यादा बढ़ जाती है। मच्‍छरों का डंक भी परेशान कर रहा है। चिकित्‍सकों ने लोगों को भरपुर मात्रा में पानी पीने, बारिश के पानी से भिंगने से बचने, सिर दर्द, चक्‍कर आने, उल्‍टी एवं दस्‍त की शिकायत होने पर तुरंत चिकित्‍सीय सलाह लेकर उचित उपचार कराने की अपील की है।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

सिमडेगा में तापमान कितना है?
गुरुवार को जिले का अधिकतम तापमान 34 डिग्री जबकि न्‍यूनतम तापमान 26 डिग्री दर्ज किया गया।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।