सड़क दुर्घटना में दो युवक घायल
Newswrap हिन्दुस्तान, सिमडेगा
केरसई के नगड़ाटोली के पास सड़क दुर्घटना में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूरज लकड़ा और प्रसून लकड़ा को सिर और चेहरे में चोटें आईं। तीन दोस्त दनगदी घूमने गए थे। घायल युवकों को प्राथमिक उपचार के बाद कुरडेग सीएचसी में भर्ती कराया गया।

केरसई, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के नगड़ाटोली के नजदीक सड़क दुर्घटना में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया गया कि तीन युवक सूरज लकड़ा, प्रसून लकड़ा एवं अनीस लकड़ा सभी टैंसेर नावाटोली केरसई थाना से दनगदी घूमने गये थे। लौटने के क्रम में नगड़ाटोली के पास अनियंत्रित होकर गिर गये,जिससे दो युवक सूरज लकड़ा,एवं प्रसून को सिर एवं चेहरा में गंभीर चोट लगी। दोस्तों ने दोनों को सीएचसी कुरडेग में भर्ती कराया जहाँ प्राथमिक ईलाज के बाद रेफर कर दिया गया।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


