ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड सिमडेगाअलबर्ट एक्का स्टेडियम में चाक चौबंद रहेगी सुरक्षा व्यवस्था

अलबर्ट एक्का स्टेडियम में चाक चौबंद रहेगी सुरक्षा व्यवस्था

स्वतंत्रता दिवस समारोह के मुख्य समारोह स्थल परमवीर अलबर्ट एक्का मैदान में विधि व्यवस्था के लिए संयुक्तादेश जारी कर दिया गया...

अलबर्ट एक्का स्टेडियम में चाक चौबंद रहेगी सुरक्षा व्यवस्था
हिन्दुस्तान टीम,सिमडेगाSun, 26 Jan 2020 01:05 AM
ऐप पर पढ़ें

स्वतंत्रता दिवस समारोह के मुख्य समारोह स्थल परमवीर अलबर्ट एक्का मैदान में विधि व्यवस्था के लिए संयुक्तादेश जारी कर दिया गया है। अलबर्ट एक्का मैदान में आउट राइडिंग के साथ साथ पश्चिम गेट पर भी पुलिस बल को तैनात किया गया है। एसपी संजीव कुमार ने बताया कि पूरे ग्राउंड में पुलिस पदाधिकारियों को सर्त्तकता बरतने का निर्देश दिया गया है। इसके साथ ही प्रखंड, थाना, सरकारी संस्थान और परेड स्थल पर विशेष चौकसी बरतने का निर्देश दिया गया है। उन्होंने बताया कि जिले के सभी थाना क्षेत्रों में उग्रवादियों और अपराधियो के खिलाफ सघन छापामारी अभियान भी चलाया जा रहा है। इधर गणतंत्र दिवस को लेकर तिरंगे से बाजार सज चुका है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें