सरस्वती शिशु विद्या मंदिर केतुंगाधाम में वार्षिक परीक्षा आज से

Mar 08, 2026 11:33 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सिमडेगा
share

केतुंगाधाम स्थित सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में वार्षिक परीक्षा नौ मार्च से शुरू होगी। परीक्षा को शांतिपूर्ण और अनुशासित वातावरण में संपन्न कराने के लिए विद्यालय प्रशासन ने सभी आवश्यक तैयारियां कर ली हैं। प्रधानाचार्य सुकरा केरकेट्टा ने बताया कि परीक्षा के सफल संचालन के लिए समुचित व्यवस्था की गई है।

सरस्वती शिशु विद्या मंदिर केतुंगाधाम में वार्षिक परीक्षा आज से

बानो, प्रतिनिधि। प्रखंड के केतुंगाधाम स्थित सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में शैक्षणिक सत्र की वार्षिक परीक्षा नौ मार्च से शुरु होगी। परीक्षा को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और अनुशासित वातावरण में संपन्न कराने के लिए विद्यालय प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। विद्यालय के प्रधानाचार्य सुकरा केरकेट्टा ने बताया कि परीक्षा के सफल संचालन के लिए कक्षाओं की समुचित व्यवस्था की गई है। विद्यार्थियों के बैठने की अलग-अलग व्यवस्था, प्रश्नपत्रों की सुरक्षा, कक्ष निरीक्षण और समयबद्ध परीक्षा संचालन को ध्यान में रखते हुए सभी आचार्यों उनकी जिम्मेदारियां सौंप दी गई हैं। साथ ही विद्यालय परिसर में अनुशासन बनाए रखने के लिए विशेष व्यवस्था की गई है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।